एकनाथ शिंदे ने ठाणे में हाल ही में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि रात में आगजनी हुई, हाईवे बंद हुआ और नौपाड़ा इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस पर पथराव किया गया, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। उनके मुताबिक, मौके पर सोडा की बोतलें और अन्य चीजें भी फेंकी गईं। शिंदे ने कहा कि पूर्णेकर परिवार के साथ हुई दुखद घटना पर कुछ लोग राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से आम लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।