30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केशव प्रसाद मौर्य ने कसा सीएम नीतीश कुमार पर तंज बोले- नीतीश देख रहे मुंगेरीलाल के सपने,नहीं जुड़ने वाला भानुमती का कुनबा

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज बाराबंकी दौरे थे । वहां पर उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की । इसके बाद कार्यकर्ताओं में 2024 के चुनाव के लिए जोश भरा । डिप्टी सीएम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार देख रहे हैं मुंगेरीलाल के सपने, नहीं जुड़ने वाला उनका भानुमती का कुनबा ।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 7 Sep 2022, 6:57 PM IST

deputy_cm_keshav_prasad.png

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या आज बाराबंकी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ मीटिंग करके विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सीएम योगी के नेतृत्व में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है। साथ ही केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके उनमें मिशन 2024 को लेकर जोश भरा। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव की उस बात का भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को 100 विधायक लाकर सीएम बनने का ऑफर दिया था।
अखिलेश यादव सत्ता के बिना मछली की तरह तड़प रहे हैं : केशव प्रसाद मौर्य
अखिलेश यादव को जवाब देते हुए केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि जिस तरह से पानी से निकलने के बाद मछली तड़पती है, उसी तरह अखिलेश यादव सत्ता के बिना तड़प रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अब समाप्त वादी पार्टी हो गई है। उनके 100 विधायक खुद ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिये तैयार हैं। लेकिन हमें उन्हें तोड़ने की आवश्यकता नहीं क्योंकि हमारी सरकार पूर्ण बहुमत में अच्छे से चल रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव केशव प्रसाद मौर्य के समर्थक नहीं है, वह भाजपा और पिछड़ों के विरोधी हैं। वह इस तरह की बयान बाजी करके मीडिया की सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें : जिला अस्पताल में घंटों बिजली ना आने से तड़पते दिखे मरीज, शो पीस बना रहा जेनरेटर
फूट डालो और राज करो के सिद्धांत पर काम करना चाहते अखिलेश
केशव प्रसाद ने कहा कि अखिलेश यादव ने विधानसभा सत्र के दौरान भी मुझसे बेहद निंदनीय भाषा में बात की थी। जिस तरह से अखिलेश यादव बोले थे, वह किसी नेता की भाषा नहीं होती है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव किसी भी पिछड़े वर्ग के नेता को नहीं चाहते कि वह आगे बढ़े और बड़ा बने। वह केवल फूट डालो और राज करो के सिद्धांत पर काम करना चाहते हैं। जबकि उनकी सत्ता में आने की यह मंशा 25 सालों तक पूरी नहीं होने वाली।
जेडीयू और आरजेडी साथ में लड़े चुनाव तो 5 सीटों जीतेंगे
वहीं 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तैयारियों को लेकर भी केशव प्रसाद मौर्या ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार की जेडीयू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा । 17 सीटों पर बीजेपी और 17 पर जेडीयू ने चुनाव लड़ा था। इसलिए जेडीयू के कुछ सांसदों की संख्या बिहार में दिखाई पड़ रही है। इससे पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़कर चुनाव लड़ा था और तब दो सांसद ही जीत कर सामने आए थे। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू अगर राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ेगी तो केवल पांच से ज्यादा सांसद नहीं जीत पाएंगे।

यह भी पढ़ें: महंत नरेंद्र गिरी की मौत मामला: आरोपी आनंद गिरी की जमानत पर हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, 9 सितंबर को सुनाएगा फैसला
भानुमती का कुनबा जुड़ने वाला नहीं
नीतीश कुमार को मुंगेरीलाल के सपने देखने से कोई नहीं रोक सकता। वह चाहे जितने दलों से मिले लेकिन भानुमती का उनका कुनबा जुड़ने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि जब उनका कुनबा सामने आएगा तो एक दर्जन से ज्यादा लोग प्रधानमंत्री पद के दावेदार बनेंगे। ऐसे में पहले वो लोग तय कर लें कि उनकी तरफ से पीएम पद का दावेदार कौन बनेगा। केशव प्रसाद ने कहा कि भाजपा की लहर नहीं आंधी चल रही है। 2014 से ज्यादा सांसद 2019 में जीते थे। 2019 से ज्यादा अकेले भाजपा के सांसद 2024 के लोकसभा चुनाव में जीतेंगे। हम अपने गठबंधन के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग