IMD का लेटेस्ट अपडेट
IMD ने कहा है कि 26 और 27 मई को पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों और उत्तरी ओडिशा के आसपास के जिलों में बहुत भारी वर्षा के साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। वहीं 26 मई को पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। IMD ने 26 मई को मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर में और 27 और 28 मई को असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा के साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की वर्षा की भविष्यवाणी की है।
Odisha तटों पर तूफानी हवा की गति बढ़ने की संभावना
25 मई को अंडमान द्वीप समूह में अधिकांश स्थानों पर हल्की और भारी वर्षा होने की संभावना है। IMD के अनुसार, 25 मई को मध्य और निकटवर्ती दक्षिण बंगाल की खाड़ी में 40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। बांग्लादेश में 40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वहीं 25 मई की शाम से पश्चिम बंगाल और आसपास के उत्तरी ओडिशा तटों पर तूफानी हवा की गति बढ़ने की संभावना है। यह 60-70 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 26 मई की सुबह से 80 किमी प्रति घंटे से 100-120 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी। 25 मई को मध्य और उससे सटे दक्षिणी बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति बेहद खराब होने की संभावना है। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 24 मई तक दक्षिणी बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में, 26 मई तक मध्य बंगाल की खाड़ी में और 25 मई से 27 मई तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी में न जाएं। समुद्र में गए मछुआरों को भी तट पर लौटने की सलाह दी गई है।