scriptअपनी रिस्क पर ही करें ‘चारधाम यात्रा’…. लौटकर आए 80 यात्री, बताई जमीनी हकीकत | Chardham Yatra 2024: 80 pilgrims who returned from Char Dham Yatra told the real reality | Patrika News
समाचार

अपनी रिस्क पर ही करें ‘चारधाम यात्रा’…. लौटकर आए 80 यात्री, बताई जमीनी हकीकत

Char Dham Yatra 2024: चार धाम यात्रा से लौटे 80 यात्री, सात मई को भोपाल से गए यात्रियों ने बताया भारी भीड़ के कारण नहीं हुए दर्शन

भोपालMay 21, 2024 / 10:46 am

Ashtha Awasthi

Char Dham Yatra 2024

Char Dham Yatra 2024

Chardham Yatra 2024: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारों धामों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसी के साथ चारों धामों की यात्रा (Char Dham Yatra 2024) शुरू हो गई है। चारधाम के नाम से मशहूर बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) केदारनाथ (Kedarnath), गंगोत्री (Gangotri) और यमुनोत्री (Yamunotri) के कपाट खुलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
बीते दिनों भारी संख्या के कारण रजिस्ट्रेशन रोक दिए गाए थे। वहीं अब भोपाल से चार धाम यात्रा पर गए श्रद्धालुओं का लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। देर रात को भोपाल से यात्रा पर गए लगभग 80 यात्री वापस लौटे। इस दौरान उन्होंने यात्रा को लेकर आपबीती बताई।
ये भी पढ़ें: कैसे करें केदारनाथ धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन ? यहां जानिए पू रा प्रोसेस

नहीं कर पाए दर्शन (Chardham Yatra 2024 )

कई यात्रियों ने केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमनोत्री, गंगोत्री सहित सभी जगह के दर्शन किए, जबकि भीड़ और स्वास्थ्य कारणों से कुछ बुजुर्ग दर्शनार्थी गंगोत्री, यमनोत्री के दर्शन नहीं कर पाए। बहुत से लोग ऐसे हैं जो बिना दर्शन किए ही वापस लौट आए हैं। डीआईजी बंगला गौतम नगर निवासी प्रकाश चौहान ने बताया कि हम 7 मई को गए थे। जगह-जगह जाम लग रहा था। लोगों घंटों तक अपने वाहनों में बेठे रहे। 5-5 घंटे लंबे जाम के बाद किसी तरह सफर शुरु हुआ। आसपास रुकने की व्यवस्था भी नहीं थी। भीड़ के कारण हर चीज के दाम बढ़े हुए थे। पानी की बोतल 50 रुपए की मिल रही थी।
केदारनाथ दर्शन के दौरान हम घंटों जाम में फंसे रहे , कई बुजुर्गों की तबीयत भी बिगड़ने लगी थी। हालात देखते हुए लग रहा था कि गंगोत्री यमनोत्री के दर्शन नहीं कर पाएंगे, लेकिन भगवान की कृपा से दर्शन हो गए। शुरुआत में भीड़ के कारण व्यवस्थाएं बिगड़ गई थी, सब तरफ सिर्फ भीड़ ही भीड़ थी, लेकिन बाद में सुधार किया है।

गंगोत्री-यमुनोत्री में दर्शनार्थियों का मेला (Chardham Yatra 2024 )

यात्रा पर गए बुजुर्ग राधेश्याम अहिरवार ने बताया कि यात्रा के दौरान भारी भीड़ थी। ऐसे में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। थकान के कारण स्वास्थ्य भी ठीक नहीं था। इसलिए गंगोत्री, यमुनोत्री के दर्शन नहीं कर पाए।

Hindi News/ News Bulletin / अपनी रिस्क पर ही करें ‘चारधाम यात्रा’…. लौटकर आए 80 यात्री, बताई जमीनी हकीकत

ट्रेंडिंग वीडियो