scriptभारत में सबसे ज्यादा तपा बाड़मेर, 45.2 डिग्री तापमान | Barmer is the hottest place in India, temperature is 45.2 degree | Patrika News
खास खबर

भारत में सबसे ज्यादा तपा बाड़मेर, 45.2 डिग्री तापमान

बाड़मेर का तापमान पूरे भारत में सबसे अधिक दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री से अधिक की उछाल के साथ 45.2 डिग्री रेकार्ड।

बाड़मेरMay 08, 2024 / 12:42 pm

Mahendra Trivedi

hotest day in barmer rajasthan

गर्मी से राहत के जतन।

बाड़मेर का तापमान पूरे भारत में सबसे अधिक दर्ज हुआ। गर्मी के तेवर थार में मंगलवार को तीखे हो गए। पूरे दिन आसमान से मानो अंगारे बरसते रहे। भट्टी की तरह तपे थार में अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री से अधिक की उछाल के साथ 45.2 डिग्री रेकार्ड हुआ। सीजन का सबसे गर्म दिन भी मंगलवार को दर्ज किया गया।

कल आंधी-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार को जिले में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लू भी चलेगी। हवा की गति 30-50 किमी प्रतिघंटे रहने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं बाड़मेर में विभाग की चेतावनी से पहले ही भीषण लू शुरू हो गई है। पारा मंगलवार को ही 45 डिग्री को पार कर गया। जबकि दिन में 12-15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। लेकिन पारे की उड़ान को नहीं रोक पाई।

भीषण लू से बचाव को लेकर जतन

मौसम के मिजाज तेजी से गर्म होते जा रहे है। सुबह से गर्मी के तेवर दिखने लगते है और दोपहर में सडक़ों का कोलतार पिघलता दिखा। भीषण लू से बचाव को लेकर लोग जतन करते दिखे। हल्के बादलों की आवाजाही भी कोई राहत नहीं दे सकी। सडक़ें दोपहर में सूनी दिखाई दी। गर्मी बढ़ते ही कूलर से भी राहत नहीं मिल रही है।

Hindi News/ Special / भारत में सबसे ज्यादा तपा बाड़मेर, 45.2 डिग्री तापमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो