scriptGudi Padwa- जगमगाया उज्जैन, 6 हजार लोगों ने एक साथ जलाए 5 लाख दीपक | Gudi Padwa- Shiv Jyoti Arpanam Mahotsav 2024 Ujjain | Patrika News
उज्जैन

Gudi Padwa- जगमगाया उज्जैन, 6 हजार लोगों ने एक साथ जलाए 5 लाख दीपक

Gudi Padwa- Shiv Jyoti Arpanam Mahotsav 2024 Ujjain- उज्जैन में शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें एक साथ पांच लाख दीप जलाए गए।

उज्जैनApr 09, 2024 / 09:50 pm

deepak deewan

ujjaindeep.png

उज्जैन नगर निगम का यह जीरो वेस्ट इवेंट था।

Gudi Padwa- Shiv Jyoti Arpanam Mahotsav 2024 Ujjain – गुड़ी पड़वा पर महाकाल की नगरी लाखों दीपक से जगमगा उठी। उज्जैन में शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें एक साथ पांच लाख दीप जलाए गए। शिप्रा नदी के राम घाट पर ये कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इसके साथ ही पूरे इलाके में जय महाकाल, हर-हर शिप्रा के जय उद्घोष गूंजते रहे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल ने अपने मधुर गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उज्जैन नगर निगम का यह जीरो वेस्ट इवेंट था।

शिप्रा नदी के घाट पर मंगलवार शाम को हजारों लोग जुटे और एक साथ पांच लाख दीप प्रज्ज्वलित कर दिए। शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव Shiv Jyoti Arpanam Mahotsav 2024 के अंतर्गत 6 हजार स्वयंसेवकों ने यह काम किया। इस मौके पर दत्त अखाड़ा घाट पर बिजली की आकर्षक लाइटें लगाई गई थीं। शिप्रा घाट पर पूरे कार्यक्रम के दौरान शंख ध्वनि गूंजती रही, डमरू बजते रहे और झांझ की मधुर आवाज भी आती रही। जोरदार आतिशबाजी भी की गई।

नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक ने बताया कि ‘शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव’ जीरो वेस्ट इवेंट था यानि इस कार्यक्रम में इस्तेमाल की गई हर चीज को तत्काल एकत्रित किया गया। दीये, तेल, रूई बाती आदि को पुन: उपयोग में लिया जाएगा। यहां से एकत्रित तेल कपिला गोशाला को दिया जाएगा।

‘शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव’ में पहले 25 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाने थे पर बाद में इसे केवल पांच लाख कर दिया गया। इससे पहले सन 2023 में यहां महाशिवरात्रि पर 18 लाख 82 हजार दीप एक साथ प्रज्ज्वलित करने का विश्व रिकार्ड बनाया गया था।

Home / Ujjain / Gudi Padwa- जगमगाया उज्जैन, 6 हजार लोगों ने एक साथ जलाए 5 लाख दीपक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो