scriptब्राज़ील में बाढ़ का कहर जारी, मरने वालों की संख्या हुई 151 | Brazil floods death toll reaches 151 | Patrika News
विदेश

ब्राज़ील में बाढ़ का कहर जारी, मरने वालों की संख्या हुई 151

ब्राज़ील के साउथर्न राज्य रियो ग्रांडे डो सुल में बाढ़ का कहर अभी भी जारी है। राज्य में आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या फिर बढ़ गई है।

नई दिल्लीMay 17, 2024 / 12:05 pm

Tanay Mishra

Floods in Rio Grande do Sul of Brazil

Floods in Rio Grande do Sul of Brazil

ब्राज़ील (Brazil) के साउथर्न राज्य रियो ग्रांडे डो सुल (Rio Grande do Sul) में बाढ़ का कहर अभी भी जारी है और इस वजह से लोगों के हाल बेहाल हैं। पिछले कई दिनों से राज्य में मूसलाधार बारिश की वजह से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने की से लोग काफी परेशान हैं। कुछ दिन के लिए बारिश रुकी, पर फिर शुरू हो गई और इस वजह से लोगों को राहत भी नहीं मिली और राज्य में स्थिति भी नहीं सुधरी है। इतना ही नहीं, इस वजह से राज्य में मरने वालों की संख्या फिर बढ़ गई है।

मरने वालों की संख्या हुई 151

रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने से मरने वालों की संख्या 151 हो गई है। मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।


806 से ज़्यादा लोग घायल, करीब 5 लाख विस्थापित

रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने की वजह से 806 से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं। साथ ही करीब 5 लाख लोग इस वजह से अपना घर खो चुके हैं और विस्थापित हो चुके हैं।

करीब 15,00,000 लोग प्रभावित

रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने की वजह से अब तक करीब 15,00,000 लोग प्रभावित हुए हैं।

अभी भी फंसे हैं दर्जनों लोग

रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने की वजह से दर्जनों लोग अभी भी फंसे हुए हैं। फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए बचाव कार्य जारी है।

करीब 112 लोग अभी भी लापता

रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ की वजह से अभी भी करीब 112 लोग लापता हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है।

सड़कें जलमग्न

रियो ग्रांडे डो सुल में बाढ़ के पानी से सड़कें जलमग्न हो गई हैं। लगातार बारिश की वजह से स्थिति वैसी ही बनी हुई है। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें

इज़रायली हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा 36 हज़ार पार, 84,000 से ज़्यादा घायल

Hindi News/ world / ब्राज़ील में बाढ़ का कहर जारी, मरने वालों की संख्या हुई 151

ट्रेंडिंग वीडियो