
Dead Palestinians due to war
इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच 7 अक्टूबर को शुरू हुआ युद्ध 7 महीने बाद भी जारी है। हमास के इज़रायल पर हमलों में करीब 1,200 लोगों की मौत हो गई थी और हमास ने 200 से ज़्यादा लोगों को बंधक बना लिया था। 100 से ज़्यादा लोग अभी भी हमास के चंगुल में हैं। इज़रायल ने हमास से बदला लेते हुए गाज़ा (Gaza) और आसपास के फिलिस्तीनी इलाकों पर इज़रायली सेना ने भीषण जवाबी हमले शुरू कर दिए। हालांकि 24 नवंबर से युद्ध पर पहले 4 दिन के लिए, फिर 2 दिन और फिर 1 दिन यानी कि एक हफ्ते का विराम ज़रूर लगा और उस दौरान सीज़फायर का पालन भी किया गया पर एक हफ्ते के बाद उसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका। हमास के खिलाफ जंग में इज़रायल के 600 से ज़्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं पर इस युद्ध में फिलिस्तीनियों की मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।
मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा 36 हज़ार पार
इज़रायली हमलों की वजह से अब तक मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा 36 हज़ार पार पहुंच गया है। मरने वाले फिलिस्तीनियों में 35,272 फिलिस्तीनी गाज़ा से हैं और 502 फिलिस्तीनी वेस्ट बैंक (West Bank) से।
84,000 से ज़्यादा घायल
इस युद्ध की वजह से अब तक गाज़ा में 79,205 लोग घायल हो चुके हैं। वहीं वेस्ट बैंक में अब तक 4,950 लोग घायल हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें- रूस ने भारत से खरीदे 33 हज़ार करोड़ के ‘मेड इन इंडिया’ हथियार, किया भारतीय रुपये में पेमेंट
Updated on:
17 May 2024 11:32 am
Published on:
17 May 2024 11:32 am
