4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूस ने भारत से खरीदे 33 हज़ार करोड़ के ‘मेड इन इंडिया’ हथियार, किया भारतीय रुपये में पेमेंट

रूस ने हाल ही में भारत से हथियार खरीदे हैं। लंबे समय तक रूस भारत के लिए हथियार खरीदने के मामले में सबसे बड़ा साथी रहा है, लेकिन अब रूस ने भारत से हथियार खरीदे हैं और वो भी कई हज़ार करोड़ के।

2 min read
Google source verification
Indian Prime Minister Narendra Modi and Russian President Vladimir Putin shaking hands

Indian Prime Minister Narendra Modi and Russian President Vladimir Putin shaking hands

भारत (India) और रूस (Russia) की दोस्ती किसी से भी छिपी नहीं है। रूस जब सोवियत संघ का हिस्सा था, तभी से उसके भारत से अच्छे संबंध रहे हैं। रूस बनने के बाद भी ये संबंध बरकरार रहे और समय के साथ दोनों देशों की दोस्ती भी मज़बूत होती गई। आज भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की लीडरशिप में दोनों देश बेहद ही अच्छे दोस्त हैं। रूस ने हमेशा ज़रूरत पड़ने पर भारत की मदद की है, तो यूक्रेन युद्ध के बाद जब दुनिया के कई बड़े देशों ने रूस का बहिष्कार कर दिया तब भारत ने रूस का साथ दिया और समर्थन करना भी नहीं छोड़ा। दोनों देश लंबे समय से डिफेंस सेक्टर में भी पार्टनर रहे हैं। लंबे समय तक हथियार खरीदने के लिए भारत ने रूस पर ही भरोसा जताया है। रूस ने हमेशा ही भारत को बेहतरीन हथियार मुहैया कराए हैं। पर हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी। रूस ने हाल ही में भारत से हथियार खरीदे हैं।

रूस ने खरीदे 'मेड इन इंडिया' हथियार


हाल ही में रूस ने भारत से 'मेड इन इंडिया' (Made In India) डिफेंस इक्विपमेंट्स और हथियार खरीदे हैं। यूक्रेन के खिलाफ चल रहे युद्ध की वजह से रूस के पास भी हथियारों की कमी हो रही है। रूस ने कुछ समय पहले नॉर्थ कोरिया से हथियार खरीदे थे और वो फुस्स निकले थे। ऐसे में अब रूस ने 'मेड इन इंडिया' हथियारों पर भरोसा जताया है।

33 हज़ार करोड़ के हथियार खरीदे, किया भारतीय रुपये में पेमेंट

रूस ने भारत से छोटी-मोटी मात्रा में नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में हथियार खरीदे हैं। रूस ने भारत से 4 बिलियन डॉलर्स की कीमत के हथियार खरीदे हैं जिनकी भारतीय करेंसी में वैल्यू करीब 33 हज़ार करोड़ रुपये है। खास बात यह भी है कि इन हथियारों की खरीद का पेमेंट रूस ने डॉलर में नहीं, बल्कि भारतीय रुपये में ही किया है।


'आत्मनिर्भर भारत अभियान' को मिलेगी मज़बूती

रूस के भारत से 33 हज़ार करोड़ के 'मेड इन इंडिया' हथियार खरीदने और भारतीय रुपये में पेमेंट करने से पीएम मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' को भी मज़बूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें- इंडोनेशिया में ठंडे लावे की बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 67