scriptब्रिटेन, ग्रेट ब्रिटेन, UK और इंग्लैंड में क्या अंतर है? | Difference among Britain, great Britain, UK and England | Patrika News
विदेश

ब्रिटेन, ग्रेट ब्रिटेन, UK और इंग्लैंड में क्या अंतर है?

Difference among UK, England and Britain: ग्रेट ब्रिटेन कोई देश नहीं है बल्कि ये एक भूभाग के लिए संबोधित किया जाता है।ब्रिटेन के आगे ‘ग्रेट’ शब्द इसलिए लगाया गया है क्योंकि ये ब्रिटिश द्वीपों का सबसे बड़ा द्वीप है और इसके तटों पर इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स के देश स्थित हैं।

नई दिल्लीMay 28, 2024 / 04:53 pm

Jyoti Sharma

Difference among Britain, great Britain, UK and England

Difference among Britain, great Britain, UK and England

Difference among UK, England and Britain: अक्सर कई लोग ब्रिटेन और ग्रेट ब्रिटेन के लिए एक ही शब्द का यूज करते हैं। यही नहीं वो यूके, इंग्लैंड और ब्रिटेन के लिए एक ही शब्द का यूज करते हैं और सोचते हैं कि ये सारे टर्म एक ही जगह के लिए प्रयोग किए जाते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है , यूनाइटेड किंगडम, इंग्लैंड, ब्रिटेन या ग्रेट ब्रिटेन (Great Britain) तीनों ही अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों हैं। यहां आपको हम इन भौगोलिक क्षेत्रों में अंतर बता रहे हैं। 

क्या है ब्रिटेन और ग्रेट ब्रिटेन?

ग्रेट ब्रिटेन कोई देश नहीं है बल्कि ये एक भूभाग के लिए संबोधित किया जाता है। (Difference among UK, England and Britain) ब्रिटेन के आगे ‘ग्रेट’ शब्द इसलिए लगाया गया है क्योंकि ये ब्रिटिश द्वीपों का सबसे बड़ा द्वीप है और इसके तटों पर इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स के देश स्थित हैं। यानी ग्रेट ब्रिटेन या ब्रिटेन में इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स देश भी शामिल हैं। इसलिए ब्रिटेन और ग्रेट ब्रिटेन एक ही जगह के लिए प्रयोग किए जाते हैं। इसका उपयोग राजनीतिक तौर पर इन तीनों देशों को एक साथ बताने के लिए किया जाता है। ग्रेट ब्रिटेन प्राचीन रोमन ब्रिटैनिया मेजर शब्द का अनुवाद है। इसे ही ब्रिटेन कहते हैं और इसे ही ग्रेट ब्रिटेन कहते हैं। 
Great Britain Map
ग्रेट ब्रिटेन Map

इंग्लैंड (England)

ग्रेट ब्रिटेन या ब्रिटेन में इंग्लैंड (England) एक देश है। इसकी राजधानी लंदन है और इसकी सीमा स्कॉटलैंड और वेल्स से लगती है, जो दो अलग-अलग देश हैं। इसके नाम का मतलब है “एंगल्स की भूमि”, एंगल्स ब्रिटेन में रहने वाले जर्मनिक जनजाति थी जो 5 वीं शताब्दी में उस भूभाग में चले गए जिसे अब इंग्लैंड के रूप में जाना जाता है। 
ये जमीन और जनसंख्या के हिसाब से ग्रेट ब्रिटेन का सबसे बड़ा देश है, इसकी राजधानी लंदन (London) यूके यानी यूनाइटेड किंगडम की भी राजधानी है। कभी भी पूरे ब्रिटेन को संदर्भित करने के लिए इंग्लैंड का प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि ब्रिटेन और इंग्लैंड दोनों में जमीन-आसमान का फर्क आपको अब समझ ही आ गया होगा। 
Great Britain Map
UK Map

यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom)

UK यानी यूनाइटेड किंगडम, यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉर्दर्न आयरलैंड का छोटा रूप है। ये फ्रांस और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की तरह ही संप्रभु देश है। यूके यानी यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) में चार देश हैं, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड (North Ireland)। ये देश यूनाइटेड किंगडम के लिए राज्य की तरह काम करते हैं। यूनाइटेड किंगडम का गठन सन् 1707 में इंग्लैंड, वेल्स (Wales)और स्कॉटलैंड के बीच संघ अधिनियम के जरिए किया गया था। हालांकि इसका नाम सन् 1801 तक नहीं अपनाया गया था हालांकि जब आयरलैंड को इस संघ में लाया गया तब इसका नाम अपना लिया गया था। 

UK का इतिहास (Difference among UK, England and Britain)

सन् 925 में सबसे पहले इंग्लैंड का साम्राज्य था। जो आधुनिक इंग्लैंड में एंग्लो-सैक्सन जनजातियों के एकीकरण से स्थापित हुआ था।

1536 – इंग्लैंड और वेल्स का साम्राज्य बना। राजा हेनरी-8 ने एक विधेयक को पारित कराया जिसने इंग्लैंड और वेल्स को एक ही देश बना दिया, जो एक ही कानून से चलता था। 
1707 – ग्रेट ब्रिटेन का साम्राज्य बना। इंग्लैंड साम्राज्य (जिसमें वेल्स भी शामिल है) ने स्कॉटलैंड के साथ मिलकर ग्रेट ब्रिटेन साम्राज्य का गठन किया।

1801 – ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड यूनाइटेड किंगडम में शामिल हुए। जब आयरलैंड इसमें शामिल तब इसका नाम यूनाइडेट किंगडम हो गया। 
1922 – ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड सिर्फ यूनाइटेड किंगडम में बचा क्योंकि आयरलैंड गणराज्य दक्षिणी आयरलैंड साथ लेकर और उत्तरी आयरलैंड छोड़कर संघ से अलग हो गए और यूनाइडेट किंगडम के पास उत्तरी आयरलैंड रह गया जो आज तक यूके में बना हुआ है। 

Hindi News/ world / ब्रिटेन, ग्रेट ब्रिटेन, UK और इंग्लैंड में क्या अंतर है?

ट्रेंडिंग वीडियो