scriptGang Rape : प्रेमी के 10 दोस्तों ने किशोरी से किया सामूहिक बलात्कार, स्मार्टफोन पर फिल्म बना सोशल मीडिया पर पोस्ट की क्लिप | Gang Rape: Teenage girl gang-raped by 10 friends of boyfriend, made a film on smartphone and posted the clip on social media | Patrika News
विदेश

Gang Rape : प्रेमी के 10 दोस्तों ने किशोरी से किया सामूहिक बलात्कार, स्मार्टफोन पर फिल्म बना सोशल मीडिया पर पोस्ट की क्लिप

Teen Gang-Raped By Minors After Being Lured Into Forest : बेल्जियम (Belgium) में ईस्टर की छुट्टियों के दौरान 2 अप्रेल से 6 अप्रेल के बीच दस नाबालिगों ने एक लड़की को जंगल में ले जा कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार (Gang-Rape) किया।

नई दिल्लीMay 09, 2024 / 07:03 pm

M I Zahir

Gang-Rape-in-Jungle

Gang-Rape-in-Jungle

Teen Gang-Raped By Minors After Being Lured Into Forest : बेल्जियम (Belgium) में ईस्टर की छुट्टियों के दौरान दस नाबालिगों ने एक 14 वर्षीय लड़की को जंगल में ले जा कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार ( Gang-Rape) किया। उसके साथ 2 अप्रेल से 6 अप्रेल के बीच तीन मौकों पर दुष्कर्म किया गया। उन्होंने बलात्कार को अपने स्मार्टफोन ( Smart Phone ) पर फिल्माया और सोशल मीडिया ( Social Media ) पर क्लिप पोस्ट ( Clip Post ) की। जानकारी के अनुसार सबसे कम उम्र का अपराधी 11 वर्ष का है।

ईस्टर की छुट्टियों के दौरान हुआ सामूहिक बलात्कार ( Gang-Rape)

जानकारी के अनुसार बेल्जियम में हुए परेशान करने वाले सामूहिक बलात्कार के इस मामले के कारण पूरे देश में आक्रोश है। ऐसा माना जाता है कि सभी दस आरोपी नाबालिग हैं, जिनकी उम्र 11 से 16 साल के बीच है। अभियोजकों के अनुसार, ईस्टर की छुट्टियों के दौरान 2 अप्रैल से 6 अप्रेल के बीच तीन मौकों पर दस नाबालिगों ने लड़की के साथ दुराचार किया।

दो दिनों तक वहां रखा गया

जानकारी के मुूताबिक लड़की का नाम गोपनीयता कारणों से नहीं बताया गया है, उसे कथित तौर पर उसके किशोर प्रेमी ने ईस्टर स्कूल की छुट्टी के दौरान वेस्ट फ़्लैंडर्स (फ्रांसीसी सीमा से पांच मील दूर) के कॉर्ट्रिज्क में काबाउटरबोस नामक जंगली इलाके में फुसलाया था। उसके कई दोस्तों ने उसके साथ दुराचार किया। कुछ सूत्रों ने बताया कि उसे दो दिनों तक वहां रखा गया था।

बारी-बारी से दुष्कर्म किया

बेल्जियम के आउटलेट नीउव्सब्लैड ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि समूह ने बारी-बारी से पीड़ित के साथ दुष्कर्म किया और सभी ने इसमें ‘अधिक या कम हद तक’ भाग लिया। सूत्रों ने कहा कि किसी भी समूह ने अपने दोस्तों से दुष्कर्म रोकने के लिए नहीं कहा।

अप्रवासी मूल के युवा थे

जानकारी के मुूताबिक संदिग्धों के बारे में ”माना जाता है कि वे अप्रवासी मूल के युवा लोग थे। जबकि छह संदिग्धों को एक बंद संस्थान में रखा गया था, जबकि अन्य चार को घर में नजरबंद रखा गया था।

सभी की पहचान कर ली

वेस्ट फ्लेमिश लोक अभियोजक के कार्यालय के टॉम जानसेंस ने वीआरटी न्यूज को बताया, “सबसे छोटा संदिग्ध 11 साल का है। चूंकि संदिग्ध बहुत छोटे हैं, इसलिए हम ज्यादा जानकारी जारी नहीं दे रहे हैं। पुलिस ने उन सभी की पहचान कर ली है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और उपाय किए गए हैं।”

पीड़िता को विशेषज्ञ मार्गदर्शन

किशोर न्यायालय ने कहा कि हमारा ध्यान अब सबसे पहले पीड़िता पर है और उसे परामर्श दिया जा रहा है।” इस बीच, पीड़िता को अपनी आपबीती के बाद विशेषज्ञ मार्गदर्शन और परामर्श मिल रहा है।

सभी बलात्कारी या कोई तमाशबीन ?

किशोर न्यायालय ने कहा कि जांच अब यह स्थापित करने के लिए काम करेगी कि 14 वर्षीय लड़की के साथ किए गए बलात्कार में प्रत्येक संदिग्ध किस हद तक शामिल था, या क्या कोई तमाशबीन था।

तीन साल पहले भी हुआ सामूहिक बलात्कार

उल्लेखनीय है कि बेल्जियम में यह मामला एक और घटना के तीन साल बाद आया है। इसी तरह की भयावह घटना ने पहले भी देश को झकझोर कर रख दिया था, जब पूर्वी फ़्लैंडर्स के गेन्ट में एक कब्रिस्तान में एक 14 वर्षीय लड़की के साथ युवकों के एक समूह ने बलात्कार किया था।

Hindi News/ world / Gang Rape : प्रेमी के 10 दोस्तों ने किशोरी से किया सामूहिक बलात्कार, स्मार्टफोन पर फिल्म बना सोशल मीडिया पर पोस्ट की क्लिप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो