अखण्डनगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति सुलतानपुर शहर में काम करता है। घर में उसकी मां, छोटा भाई और उनकी पत्नी रहते हैं। आरोप है कि मनचले देवर ने बहला-फुसलाकर अपनी भाभी को जाल में फंसा लिया और एक दिन उसे लेकर फरार हो गया। पत्नी और भाई के घर से गायब होने की जानकारी होने पर पीड़ित ने पत्नी को रिश्तेदारों के यहां तलाश किया। जब पत्नी का कहीं पता नहीं चला तो उसने आरोपित भाई के खिलाफ थाने में लिखित तहरीर दी। पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीते बुधवार को लगभग शाम सात चाचा का लड़का पत्नी को भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों का कहीं पता नहीं चला तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
सीओ बोले
सीओ दलबीर सिंह ने बताया कि पीड़ित ने पत्नी के गायब होने की तहरीर दी है, जिसमें उसने भाई पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है। मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।