scriptदशगात्र में गए लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 13 घायल…एक की हालत गंभीर | Bees attacked people going to Dashgatra, 13 injured | Patrika News
सुरजपुर

दशगात्र में गए लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 13 घायल…एक की हालत गंभीर

Bee attack: सूरजपुर के बड़कापारा में शुक्रवार को दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए लोगों पर मधुमखियों ने हमला कर दिया। इससे अफरातफरी की स्थिति निर्मित हो गई, लोग अपनी जान बचाने इधर-उधर भागने लगे।

सुरजपुरApr 13, 2024 / 08:22 pm

Khyati Parihar

bee_attack.jpg
Chhattisgarh News: सूरजपुर के बड़कापारा में शुक्रवार को दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए लोगों पर मधुमखियों ने हमला कर दिया। इससे अफरातफरी की स्थिति निर्मित हो गई, लोग अपनी जान बचाने इधर-उधर भागने लगे।
मधुमक्खियों के हमले में 13 लोग घायल हो गए, सभी को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार बड़कापारा में पीपल पेड़ के नीचे दशगात्र कार्यक्रम के तहत पूजा-पाठ चल रहा था। इसमें परिवार के सदस्य व अन्य लोग शामिल थे।
यह भी पढ़ें

कोरबा में बड़ा हादसा! डंपर में लगी भीषण आग, चालक सहित कोल लिफ्टर ने ऐसी बचाई अपनी जान…मची खलबली

इसी दौरान पेड़ पर लगे छत्ते से उड़े मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया, इससे अफरातफरी की स्थिति निर्मित हो गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान मधुमक्खियों के हमले में नाबालिग सहित 13 लोग घायल हो गए, इनमें से कई तो मौके पर बेहोश हो गए। सभी को इलाज हेतु जिला अस्पताल लाया गया। यहां उनका इलाज जारी है। इनमें से एक बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है।

Home / Surajpur / दशगात्र में गए लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 13 घायल…एक की हालत गंभीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो