2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hit And Run: तेज रफ्तार ट्रक ने दो युवक को कुचला, मौके पर ही एक की मौत…दूसरा गंभीर

Road Accident: बलौदा बाजार में एक बार फिर तेज रफ्तार का खेर देखें को मिला है। जहां गिधौरी से शिवरीनारायण मार्ग स्थित बस स्टैंड के पास गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
road_accident.jpg

CG Road Accident: बलौदा बाजार में एक बार फिर तेज रफ्तार का खेर देखें को मिला है। जहां गिधौरी से शिवरीनारायण मार्ग स्थित बस स्टैंड के पास गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह घटना सुबह 6.45 बजे की है।

यह भी पढ़े: बदला-बदला है मौसम का तेवर, आने वाले दिनों होगी बारिश या बढ़ेगा तापमान...देखिए ताजा Update

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिधौरी से शिवरीनारायण मार्ग बस स्टैंड के पास में दुर्गा कैरियर की ट्रक बलौदाबाजार से सीमेंट भरकर रायगढ़ जा रहा था। इसी दौरान ट्रक ने घटमडवा तरफ से पैदल आ रहे दो युवक को चपेट ले लिया। इस घटना में रोहित शिकारी पिता मन्नू शिकारी (30 वर्ष) और पुरुषोत्तम पिता टेकलाल शिकारी (29 वर्ष) शिकारी जांजगीर चांपा निवासी दोनों युवक ट्रक के नीचे आ गए। इससे रोहित शिकारी की दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन -फानन में एम्बुलेंस बुलाकर कसडोल अस्पताल लाया गया। जहां घायल की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल बलौदाबाजार भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। गिधौरी पुलिस ने ट्रक चालक मदन लाल ध्रुव (33) पिता जोहन लाल ध्रुव ग्राम बिटकुली थाना सीटी कोतावली बलौदाबाजार को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया है। ट्रक बलौदाबाजार के नरेश अग्रवाल की बताई जाती है। घटना की जांच गिधौरी पुलिस द्वारा की जा रही है।

यह भी पढ़े: Lok Sabha Election 2024: PM मोदी व राजनाथ सिंह के बाद यहां गरजेंगे अमित शाह, जनसभा को करेंगे संबोधित

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग