26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ने कांग्रेस पर ली चुटकी, कहा- छत्तीसगढ़ में निकली है बिना दूल्हे की बारात

प्रतापपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी रामसेवक पैंकरा के समर्थन में करने पहुंची थे चुनावी सभा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 15 Nov 2018, 6:34 PM IST

Rajnath Singh

Rajnath Singh in Pratappur

प्रतापपुर. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सूरजपुर जिले के प्रतापपुर स्थित स्टेडियम में दोपहर 3 बजे पहुंचे। उन्होंने प्रतापपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी व गृहमंत्री रामसेवक पैंकरा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।

राजनाथ सिंह ने रामसेवक पैंकरा को स्वच्छ छवि का मंत्री बताते हुए एवं जनता का हितैषी सहित हर वर्ग का ख्याल रखने वाले इंसान बताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इनकी स्वच्छ छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। आप सभी इस बार इन्हें वोट कर अपना विधायक चुनें ताकि क्षेत्र का विकास और तीव्र गति से हो।


राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ में चौथी बार भाजपा की सरकार बनती है तो परीक्षा में 60 प्रतिशत लाने वाली छात्राओं को स्कूटी तथा छात्रों को साइकिल प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास से जुड़ते हुए प्रतापपुर विधानसभा में विकास की गंगा बहाएंगे।

उन्होंने कहा कि यदि रामसेवक जीतते हैं तो मैं इस मंच से वचन देता हूं कि 10 महीने के भीतर प्रतापपुर में आऊंगा और आप सभी का अभिवादन करूंगा। उन्होंने कांग्रेस कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में बिन दूल्हे की बारात की बात कहते हुए चुटकी ली। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इस बार 60-65 सीट जीतेंगे, क्योंकि हर तरफ भाजपा का माहौल है।

इस दौरान सुनील गुप्ता, अक्षय तिवारी, अवधेश पांडे, प्रेमपाल अग्रवाल, रुचि, अंबिका जायसवाल, मुन्ना सिंह, रामकृपाल साहू, कृष्ण मुरारी शुक्ला, संतोष सिंह समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता व जनता उपस्थित रहे।


करूंगा क्षेत्र का विकास
रामसेवक पैकरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि यदि क्षेत्र का विकास चाहिए तो आगामी आने वाले चुनाव में भाजपा को वोट देकर मुझे विजयी बनाएं। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं। उन्होंने प्रतापपुर के विकास के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया।


गरीबों का शोषण करने वाली पार्टी है कांग्रेस
सांसद कमलभान सिंह ने कांग्रेस को गरीबों का शोषण करने वाली पार्टी बताया तथा कहा कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती की छत्तीसगढ़ की जनता विकास करें। यहां कुछ लोग अपना पैर छुआ कर इनके बीच में प्रभावशाली बने हुए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा हर वर्ग के विषय में सोचती है। छत्तीसगढ़ राज्य में रमन सिंह के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है जो हर कोई जानता है।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग