script16 वर्षीय लड़की को ऐसा दिया झांसा कि घर छोड़ २ युवकों के साथ भाग निकली, फिर दोनों ने लूट ली आबरु | Girl raped: 2 young man raped 16 year old girl | Patrika News
सुरजपुर

16 वर्षीय लड़की को ऐसा दिया झांसा कि घर छोड़ २ युवकों के साथ भाग निकली, फिर दोनों ने लूट ली आबरु

Girl raped: घर लौटकर आई और परिजनों को बताई पूरी बात, पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ दर्ज किया अपराध

सुरजपुरJul 24, 2019 / 05:03 pm

rampravesh vishwakarma

Girl raped

Minor girl raped

सूरजपुर. 16 वर्षीय एक किशोरी को उसी के गांव के रहने वाले 2 युवकों ने बहला-फुसला लिया। मौका देख एक दिन दोनों उसे भगा ले गए। इसके बाद दोनों ने उसके साथ जबरन अनाचार (girl raped) किया।
किशोरी जब घर लौटकर आई तो परिजन को पूरी बात बताई। परिजनों ने थाने में दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें
नवविवाहिता को लिफ्ट देकर ले गया सूनसान जगह पर, यहां 4 बार किया बलात्कार, भागना चाह रही थी पर उठ नहीं पाई

सूरजपुर जिले के अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर घाट पेंडारी से आगे ग्राम रेवटी निवासी 16 वर्षीय किशोरी (Minor girl raped) को उसी गांव के एक युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। वह शादी का झांसा देकर उसे अपने दोस्त की मदद से गांव से भगा ले गया।
भरोसा कर किशोरी उनके साथ तो चली गई लेकिन दोनों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म (Minor girl raped) किया। इधर घरवालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी थी।
ये भी पढ़ें : पहचान का फायदा उठाकर रुक गया महिला के घर, रात में बिगड़ गई नीयत फिर मारपीट कर किया दुष्कर्म


दोनों के खिलाफ जुर्म दर्ज
इसी बीच किशोरी उनके चंगुल से छूटकर सोमवार को घर लौट आई तो परिजनों ने मामला दर्ज कराया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 363, 366, 376, 34 व पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत् मामला पंजीबद्ध किया है।

surajpur जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in Surajpur

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो