scriptBJP NEWS: दो दशक से लगातार भाजपा संगठन से दरकिनार | BJP NEWS: BJP organization bypassed continuously for two decades | Patrika News
सूरत

BJP NEWS: दो दशक से लगातार भाजपा संगठन से दरकिनार

प्रवासी राजस्थानी कार्यकर्ताओं का कम मूल्यांकन
महानगर इकाई में हर बार एक पद और महानगरपालिका चुनाव में दो या तीन टिकट बस
 

सूरतNov 26, 2019 / 08:50 pm

Dinesh Bhardwaj

BJP NEWS: अध्यक्ष पद के दावेदार रखेंगे अपना पक्ष

BJP NEWS: अध्यक्ष पद के दावेदार रखेंगे अपना पक्ष

सूरत. दो दशक से सूरत महानगर के भाजपा संगठन में कर्तव्यपरायण व निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुके प्रवासी राजस्थानी समाज का योगदान भले ही बहुत कुछ रहा हो लेकिन जहां उन्हें देने की बात आए तो इसमें पार्टी संगठन ने सदैव कंजूसी ही दिखाई है। हाल ही में भाजपा संगठन की चुनाव प्रक्रिया चल रही है और अगले वर्ष सूरत महानगरपालिका के चुनाव भी है मगर अब तक का पिछला इतिहास देखा जाए तो दोनों ही स्तर पर प्रवासी राजस्थानी को मायूसी ही ज्यादा हासिल हुई है।
सूरत महानगर में राजनीतिक स्तर पर भाजपा व कांग्रेस बड़े संगठन है और दोनों से ही प्रवासी राजस्थानी कहीं ज्यादा तो कहीं कम मात्रा में जुड़े है। भाजपा से पूर्व कांग्रेस की बात की जाए तो पार्टी में सक्रिय प्रवासी राजस्थानी कार्यकर्ता ज्यादातर शहर इकाई व प्रदेश स्तर की इकाई में विभिन्न पदों पर काबिज है और अधिकांश पार्टी कार्यक्रम व प्रदर्शनों में वे दिखाई देते है। इसके ठीक विपरीत भाजपा के प्रति प्रवासी राजस्थानी कार्यकर्ताओं की संख्या व निष्ठा बहुत ही ज्यादा है और पद चंद ही है। दो दशक से भी अधिक अवधि से भाजपा के कैडरबेस कार्यकर्ता के रूप में पहचान बना चुके प्रवासी राजस्थानी समाज को संगठन स्तर पर कुछ विशेष हासिल नहीं हो पाया है। हाल में भाजपा संगठन की चुनाव प्रक्रिया अंतिम चरण में है और अगले वर्ष सूरत महानगरपालिका चुनाव भी है तो ऐसी स्थिति में शहर में प्रवासी राजस्थानी समाज में इस चर्चा ने कुछ ज्यादा ही जोर पकड़ा है।
महाराष्ट्र में सियासी उलटफेर पर पीएम मोदी खफा! अमित शाह-नड्डा के साथ आधा घंटा बैठक


अब से तब तक, यहीं मिल पाया


पिछले दिनों ही सूरत महानगरपालिका के वार्ड स्तर पर भाजपा संगठन में नियुक्तियां की गई है और इसमें तीन प्रवासी राजस्थानी कार्यकर्ताओं को महामंत्री पद पर जगह मिली है। इसमें वार्ड 17 में उत्तम सांखला, वार्ड 21 में सचिन जैन व वार्ड 22 में राजू खंडेलवाल शामिल है। इस बार वार्ड 22 में नई नियुक्ति है जबकि वार्ड 8 से पूर्व महामंत्री महेंद्र पुरोहित की जगह अन्य को स्थान दिया गया है। वहीं, मौजूदा महानगर इकाई में महामंत्री पद पर किशोर बिंदल काबिज है, जो कि पूर्व अध्यक्ष पूर्णेश मोदी के कार्यकाल में कोषाध्यक्ष भी रह चुके है। बिंदल से पहले राजेंद्र सारड़ा दो टर्म मंत्री रहे है और इनके अलावा दिनेश पुरोहित भाजयुमो इकाई के महामंत्री भूतकाल में रह चुक है। यह गत दो दशक में संगठन का लेखा-जोखा है।
एनसीपी नेता नवाब मलिक का बड़ा बयान, भाजपा के अंत की शुुरुआत …बर्बाद हो गई शिवसेना


उप महापौर पद हुआ था हासिल


भाजपा संगठन के अलावा बतौर चुने हुए प्रतिनिधि के रूप में सूरत महानगरपालिका में प्रवासी राजस्थानी कार्यकर्ताओं की गत दो दशक में मौजूदगी की बात की जाए तो गत चार चुनाव के यह आंकड़े भी नाममात्र ही है। भाजपा ने 2000, 2005, 2010 व 2015 के मनपा चुनाव में दो या तीन टिकट के लिए ही प्रवासी राजस्थानी कार्यकर्ताओं को उपयुक्त माना और इनमें से 2005 के मनपा चुनाव में जीती डॉ. सुषमा अग्रवाल उप महापौर पद तक पहुंची थी। इनके बाद 2010 में किशोर बिंदल पार्षद बने और शासकपक्ष नेता पद तक पहुंचे। इन दो के अलावा गत दो दशक में प्रवासी राजस्थानी कार्यकर्ता सूरत महानगरपालिका के अहम पद तक नहीं पहुंच पाया है। पार्षद के टिकट मामले में अवश्य भाजपा संगठन प्रत्येक चुनाव में दो-तीन जगह देता रहा है।
महाराष्ट्र में तेजी से बदल रहा समीकरण, बीजेपी विधायक कालिदास कोलंबर होंगे प्रोटेम स्पीकर


आपसी संगठन का अभाव


भाजपा संगठन में सक्रिय प्रवासी राजस्थानी कार्यकर्ताओं में आपसी संगठन व एकता का अभाव है और यह सीख 2007 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन संगठन प्रभारी ओम माथुर ने चौर्यासी सीट की टिकट मांगने गए कार्यकर्ताओं समेत अन्य उद्यमियों को दी थी। उस बात को बीते 13 साल हो चुके है लेकिन आपसी सामंजस्य, एकता व संगठन का अभाव प्रवासी राजस्थानी कार्यकर्ताओं के बीच ज्यों का त्यों बना हुआ है। जबकि स्वयं भाजपा संगठन भी प्रवासी राजस्थानी समाज के संख्या बल को सूरत महानगर में पांच लाख से अधिक मानता है और पार्टी संगठन को सहयोग के मामले में तो इसका कोई सानी नहीं है, मगर संख्या बल व सहयोग भाव के समक्ष स्थान व टिकट देने में दो दशक से बड़ी ही कंजूसी दिखा रही है।

सबने देखी पीएम के साथ फोटो


करीब डेढ़ वर्ष पहले सूरत में बसे राजस्थानियों समेत अन्य प्रदेश व संगठनों के गिने-चुने लोग सांसद सीआर पाटिल के साथ दिल्ली पहुंचे थे और सभी ने अलग-अलग अंदाज में फोटो सेशन करवाए थे। इसमें सर्वाधिक संख्या राजस्थानियों की रही थी, जिन्होंने परम्परागत परिधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोटो खिंचवाए और इतना ही नहीं शहर में कई स्थानों पर होर्डिंग के रूप में भी लगवाए। इसके अलावा प्रधानमंत्री बनने से पूर्व मोदी के ब्रांड एम्बेसेडर बनते हुए प्रवासी राजस्थानी समाज ने गोडादरा क्षेत्र में बड़े समारोह का आयोजन महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष में किया था और इसमें ढाई लाख राजस्थानी एकत्र हुए थे। इसके अलावा भी अन्य कई छोड़े-बड़े कार्यक्रमों में प्रवासी राजस्थानी कार्यकर्ताओं की खासी सक्रियता रहती है।

Home / Surat / BJP NEWS: दो दशक से लगातार भाजपा संगठन से दरकिनार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो