ट्रेन सं. 01455 पुणे-जयपुर विशेष ट्रेन 5 नवम्बर, मंगलवार को पुणे से शाम 7.50 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 11.45 बजे वसई रोड तथा अगले दिन रात 8.25 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी में 01456 जयपुर-पुणे सुविधा विशेष ट्रेन जयपुर से 30 अक्टूबर, बुधवार को रात 9.55 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 4.50 बजे वसई रोड तथा रात 9.25 बजे पुणे पहुंचेगी। यह ट्रेन लोनावला, कल्याण, वसई रोड, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, जावरा, मंदसौर, नीचम, निम्बाहेड़ा, चित्तौडग़ढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़ तथा फुलेरा स्टेशनों पर ठहरेगी।