scriptदुनिया की सबसे पहले महिला ‘लूसी’ का बर्थडे, Google ने Doodle बनाकर बनाया ख़ास   | New Google Doodle Honors Lucy the Australopithecus | Patrika News
टेक्नोलॉजी

दुनिया की सबसे पहले महिला ‘लूसी’ का बर्थडे, Google ने Doodle बनाकर बनाया ख़ास  

सर्च इंजन गूगल ने मंगलवार को दुनिया की सबसे पहली महिला लूसी का जन्मदिन अनोखे तरीके से मनाया।

Nov 24, 2015 / 12:40 pm

Nakul Devarshi

सर्च इंजन गूगल ने मंगलवार को दुनिया की सबसे पहली महिला लूसी का जन्मदिन अनोखे तरीके से मनाया। गूगल ने इस दिन को ख़ास मनाने के लिए लूसी का डूडल बनाया। लूसी का यह डूडल लगते ही काफी लोगों ने इसे पसंद किया।

गौरतलब है कि लूसी ऑस्ट्रोपिथेकस अफ़रेंसिस प्रजाति की महिला थी। लूसी की खोज डोनाल्ड सी जोहांसन ने सन 1973 में की थी। लूसी को नाम प्रसिद्द म्यूजिक बैंड बीटल्स के गाने ‘लूसी इन द स्काई विद डायमंड्स’ से दिया गया था। 

लूसी की खोज करीब 41 साल पहले तब हुई थी जब हड्डियों के कुछ अवशेषों से मिलकर एक ऑस्ट्रोपिथेकस अफ़रेंसिस प्रजाति के होमिनिड का कंकाल बनाया गया था। यह प्रजाति लगभग 3.2 मिलियन साल पहले पाई जाती थी। 

Home / Technology / दुनिया की सबसे पहले महिला ‘लूसी’ का बर्थडे, Google ने Doodle बनाकर बनाया ख़ास  

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो