scriptसैकड़ों गेरिये जमाएंगे गेर का रंग | Hundreds of grayscale gear color | Patrika News
सूरत

सैकड़ों गेरिये जमाएंगे गेर का रंग

बीआरसी मैदान में आज लगेगा शीतला सातम का मेला

सूरतMar 26, 2019 / 08:49 pm

Dinesh Bhardwaj

patrika

सैकड़ों गेरिये जमाएंगे गेर का रंग

सूरत. राजस्थान से सैकड़ों कोस दूर सूरत महानगर में शीतला सातम के मेले की राजस्थानी परम्परा बुधवार को राजस्थान युवक मंडल की ओर से बीआरसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों गेरिये के गेर नृत्य से जीवंत हो उठेगी। इस मौके पर राजस्थानी लोक संस्कृति की झलक भी कई आमंत्रित कलाकार मैदान में दिखाएंगे।
मंडल के भरत जैन व नरपतसिंह चुंडावत ने बताया कि प्रत्येक वर्ष होली के उपलक्ष में उधना-पांडेसरा क्षेत्र में शीतला सातम का मेला आयोजित किया जाता है। इस बार भी यह मेला बुधवार शाम चार बजे से उधना मुख्य मार्ग पर लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास बीआरसी मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान गेर, डांडिया, नृत्य समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। मेले के दौरान राजस्थान से आई राणी रंगीली एंड पार्टी के कलाकार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।

ढोल-थाल की गूंज पर खेलेंगे गेर


बीआरसी मैदान में सैकड़ों गेरिये एक साथ बुधवार दोपहर बाद गेर नृत्य में भाग लेंगे। मैदान के ठीक मध्य में कांसे की थाली व ढोल वादन के साथ गेरिये गेर नृत्य करेंगे। इस दौरान मैदान में बड़ी संख्या में राजस्थानी महिला-पुरुष गेर नृत्य समेत अन्य आयोजन देखने के लिए मौजूद रहेंगे।

Home / Surat / सैकड़ों गेरिये जमाएंगे गेर का रंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो