scriptएक सप्ताह में कोरोना पॉजिटिव केस 9 से आंकड़ा 27 पर पहुंचा | In a week, the number of corona positive cases reached 27 from 9 | Patrika News
सूरत

एक सप्ताह में कोरोना पॉजिटिव केस 9 से आंकड़ा 27 पर पहुंचा

– सबसे अधिक अठवा जोन में 12 और राम देर में 7 मामले
– शहर में कोरोना के नए 7 पॉजिटिव, 2 संदिग्ध भर्ती, 4 स्वस्थ
 

सूरतSep 24, 2021 / 10:10 pm

Sanjeev Kumar Singh

एक सप्ताह में कोरोना पॉजिटिव केस 9 से आंकड़ा 27 पर पहुंचा

एक सप्ताह में कोरोना पॉजिटिव केस 9 से आंकड़ा 27 पर पहुंचा

सूरत.

शहर में पिछले एक सप्ताह में 27 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके पिछले सप्ताह सिर्फ 9 संक्रमित मिले थे। मनपा स्वास्थ्य विभाग ने शहरवासियों को लक्षण के मुताबिक, नजदीक के सेंटर पर टेस्ट करवाने के लिए कहा है। शहर में गुरुवार को नए 7 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके अलावा सूरत के 4 कोरोना मरीज को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। वहीं दो संदिग्ध मरीज भर्ती है। अब सूरत जिले में पॉजिटिव की संख्या 1,43,700 हो गई हैं। इसमें 2115 की मौत हो चुकी हैं।
मनपा स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शहर में एक सप्ताह में 27 पॉजिटिव मिले हैं। इसमें सबसे अधिक अठवा जोन में 12 और रांदेर जोन में 7 संक्रमित मिले है। इसमें 50 फिसदी मरीज की उम्र 50 वर्ष से अधिक है। एक ही घर या एक सोसायटी में एक या दो केस मिलने वाले 13 मरीज सामने आए हैं। वहीं, गणपति उत्सव और विसर्जन के समय हुई भीड़भाड़ के चलते केस बढऩे की आशंका भी जताई जा रही है। इसके पिछले सप्ताह में सात में दिन 9 मरीज मिले थे। अचानक 27 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। गुरुवार को मनपा के अठवा जोन में 4 और रांदेर जोन में 3 पॉजिटिव मिले हैं।
अन्य 6 जोन लिम्बायत, उधना, कतारगाम, सेंट्रल, वराछा-ए और वराछा-बी जोन में कोई भी कोरोना केस दर्ज नहीं होने से राहत है। शहर में गुरुवार को कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1629 हैं। शहर में कुल 1,11,558 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें 1,09,868 को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई हैं। वहीं, जिले में अब तक कुल 32,142 पॉजिटिव मरीज मिले हैं जिसमें 31,649 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Home / Surat / एक सप्ताह में कोरोना पॉजिटिव केस 9 से आंकड़ा 27 पर पहुंचा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो