scriptSURAT NEWS: मकर संक्रांति महोत्सव में कार्यकर्ताओं की मेहनत लाई रंग | SURAT NEWS: Workers' hard work paid off in Makar Sankranti festival | Patrika News
सूरत

SURAT NEWS: मकर संक्रांति महोत्सव में कार्यकर्ताओं की मेहनत लाई रंग

-शहर के अलग-अलग क्षेत्र में लगाई गई स्टॉल, संग्रह का चलता रहा दौर

सूरतJan 15, 2022 / 09:30 pm

Dinesh Bhardwaj

SURAT NEWS: मकर संक्रांति महोत्सव में कार्यकर्ताओं की मेहनत लाई रंग

SURAT NEWS: मकर संक्रांति महोत्सव में कार्यकर्ताओं की मेहनत लाई रंग

सूरत. श्री गौ सेवा समिति संचालित कामरेज के निकट गायपगला स्थित श्रीसोमालाई हनुमान गौशाला के सहायतार्थ मकर संक्रांति महोत्सव मनाया गया। महोत्सव के निमित्त शहर के विविध क्षेत्रों में आठ स्टॉल लगाई गई और यहां पर शुक्रवार सुबह से देर शाम तक श्रद्धालु गौभक्तों का तांता लगा रहा। सभी ने गौ माता के दर्शन, पूजन एवं दान कर पुण्य का लाभ लिया। कोरोना काल के बावजूद सभी गौ सेवक कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही उत्साह-उमंग एवं गौ माता के प्रति निष्ठा के साथ देर शाम तक अपनी जिम्मेदारी स्टालों पर बखूबी निभाई।
परवत पाटिया क्षेत्र में समिति के कोषाध्यक्ष की देखरेख मे स्टॉल का संचालन किया गया। सोमोलाई मंडल अध्यक्ष ने बताया कि इस बार गौ माता के लिए अन्य वर्षों से अधिक गौ ग्रास प्राप्त हुआ है और सिटीलाइट, अलथाण, वेसू, गोडादरा आदि सभी जगह सराहनीय कार्य हुआ। इस अवसर पर श्री श्याम गुणगान समिति ने निर्माण कार्य में सहयोग दिया। समिति के सचिव ने बताया कि इस वर्ष सभी केन्द्रों पर तुलादान की व्यवस्था रखी गई थी। श्री सोमोलाई हनुमान गौशाला के लिए कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई। उन्होंने बताया कि घोड़दौडऱोड स्थित रामचौक स्टॉल का उद्घाटन युवा उद्यमी एवं गौ भक्त संजय जालान, राकेश कंसल, छोटू पाटिल, कैलाश हाकिम, दिनेश राजपुरोहित, विष्णु बजाज, राधेश्याम पुखराज अग्रवाल, विजय चोमाल, सज्जन महर्षि आदि मेहमानों की मौजूदगी में किया गया। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने जी-तोड़ मेहनत कर गौ ग्रास की राशि संग्रहित की और परिणामस्वरुप कोरोना के बावजूद भी हर साल से ज्यादा संग्रह हुआ। इस अवसर पर गौ उत्पाद से बनाए हुए उत्पाद का भी प्रतिसाद भी अच्छा रहा।

Home / Surat / SURAT NEWS: मकर संक्रांति महोत्सव में कार्यकर्ताओं की मेहनत लाई रंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो