scriptOMG : मां ने 12 वर्षीय बेटे को बाथरुम में फंदे से झूलता देखा तो कलेजा फट गया | Teenager committed suicide by hanging in Pandesara, reason not clear | Patrika News
सूरत

OMG : मां ने 12 वर्षीय बेटे को बाथरुम में फंदे से झूलता देखा तो कलेजा फट गया

– पांडेसरा में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण स्पष्ट नहीं- पढाई में रुचि नहीं होने और अधिकतर मोबाइल गेम खेलने की चर्चा
 

सूरतSep 26, 2021 / 08:58 am

Dinesh M Trivedi

OMG : मां ने 12 वर्षीय बेटे को बाथरुम में फंदे से झूलता देखा तो कलेजा फट गया

OMG : मां ने 12 वर्षीय बेटे को बाथरुम में फंदे से झूलता देखा तो कलेजा फट गया

सूरत. शहर के पांडेसरा इलाके में आठवीं कक्षा में पढऩे वाले एक बारह वर्षीय किशोर ने शुक्रवार बाथरूम में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। शाम को जब उसकी माता ने बाथरूम में उसे फंदे से झूलते देखा तो पूरे परिवार पर पीड़ा का पहाड़ टूट पड़ा।
जानकारी के अनुसार पांडेसरा रणछोडऩगर निवासी रामभान साहू के पुत्र पार्थ ने शुक्रवार दोपहर आत्महत्या कर ली। दोपहर में स्कूल से घर लौटने के बाद उसने खाना खाया और पिता के पास सोने के लिए गया। कुछ क्षण बाद वह उठ कर शौच के लिए बाथरूम गया, लेकिन फिर लौट कर नहीं आया। उसके पिता भी दोपहर का खाना खाने के बाद सो गए थे।
शाम चार बजे उसकी माता ने बाथरूम में देखा तो फंदे से बेटा झूलता हुआ मिला। उसने काले रंग की डोरी से फांसी लगा ली थी। यह देख उसकी माता के होश उड़ गए। घर में कोहराम मच गया। मदद के लिए आए लोगों ने जांच की तो उसकी मौत हो चुकी थी। खबर मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई।
हालांकि उसने ऐसा क्यों किया इस बारे में कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। चर्चा है कि पार्थ को पढऩे लिखने में ज्यादा रुचि नहीं रही थी। वह मोबाइल पर गेम खेला करता था। मोबाइल गेम को लेकर किसी तरह का विवाद भी उसकी उसकी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार हो सकता है!
यहां उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व पांडेसरा क्षेत्र में ही मोबाइल गेम के विवाद में एक युवक ने किशोर की हत्या कर दी थी। इसके अलावा मोबाइल फोन के लिए किशोरों द्वारा आत्महत्या की घटनाएं भी सामने आ चुकी है।

मोबाइल में गेम नहीं मिला ! :
आत्महत्या के कारण को लेकर अभी कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। किशोर के पास अपना कोई मोबाइल फोन नहीं था। पूर्व में ऑनलाइन क्लास के लिए वह उसके पिता के मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता था। उसके पिता के मोबाइल में भी कोई गेम नहीं मिला है। प्राथमिक पूछताछ में यह पता चला हैं कि उसकी पढऩे में लिखने में रुचि कम थी। बहरहाल छानबीन जारी है।
– मनसुख प्रागजी (जांच कर्ता हेड कांस्टेबल, पांडेसरा)
———————-

Home / Surat / OMG : मां ने 12 वर्षीय बेटे को बाथरुम में फंदे से झूलता देखा तो कलेजा फट गया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो