वह स्लीप भर रहे थे उस दौरान एक युवक आया और पूछा स्लीप से कितने रुपए जमा कर सकते। हरेश ने उसे बैंककर्मी से पूछने के लिए कहा। फिर एक और युवक आया उसने कहा उसका बैंक में खाता नहीं हैं। उसे एक लाख रुपए गांव भेजने हैं अगर वह मदद करे तो उसे 50 हजार रुपए देगा।
फिर दुसरा युवक आया और बोला की हम इसके मदद करके 25-25 हजार रुपए ले लेंगे। मदद के बहाने दोनों उसे लैण्डमार्क के पास ले गए। वहां रुमाल में बंधा बंडल दिखा कर कहा कि इसमें 2.50 लाख रुपए हैं। फिर दोनों ने हरेश से 50-50 हजार रुपए ले लिए और उसे बंडल पकड़ा कर कहा कि बैंक में जाकर एक लाख की स्लीप भर दो। तुम अपने एक लाख रख लेना और 50 हजार हम लौट कर बांट लेंगे। हम कुछ देर में वापस लौटते हैं और फिर दोनों रफुचक्कर हो गए।
मित्र की पत्नी से कहता था प्रेम विवाह कर पछता रही हो
सूरत. अहमदाबाद में रहने वाले सोने के एक व्यापारी के खिलाफ उसके मित्र की पत्नी ने उमरा थाने में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक अहमदाबाद गिरधरनगर निवासी विजय जागाणी ने 36 वर्षीय पीडि़ता के साथ छेड़छाड़ की। पीडि़ता के पति उसके कारोबारी मित्र होने के कारण उसे पीडि़ता के जानकारी थी। गत जनवरी से वह पीडि़ता को फोन कर परेशान करता था।
उससे कहता था कि प्रेम विवाह कर पछतावा हो रहा हो तो वह उसका साथ दे सकता हैं। वह कई तरह की अभद्र बातें करता था और पीडि़ता को फोटोज भी भेजता था। तंग आकर पीडि़ता ने इस बारे में पति को बताया और शुक्रवार को उमरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।