scriptBACHCHA CHORI : अज्ञात महिला ने मदद के बहाने नवजात को अपने हाथ में लिया, फिर रफूचक्कर हो गई | Unknown woman took away the newborn babay in surat civil hospital | Patrika News
सूरत

BACHCHA CHORI : अज्ञात महिला ने मदद के बहाने नवजात को अपने हाथ में लिया, फिर रफूचक्कर हो गई

 
– न्यू सिविल अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में ..- पुलिस ने कडोदरा तक सीसीटीवी खंगाले, नहीं मिला
 

सूरतNov 17, 2022 / 05:44 pm

Dinesh M Trivedi

BACHCHA CHORI : अज्ञात महिला ने मदद के बहाने नवजात को अपने हाथ में लिया, फिर रफूचक्कर हो गई

BACHCHA CHORI : अज्ञात महिला ने मदद के बहाने नवजात को अपने हाथ में लिया, फिर रफूचक्कर हो गई

सूरत. न्यू सिविल अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। गायनेक वार्ड से एक अज्ञात महिला नवजात शिशु को उठा कर ले गई। मौके पर पहुंची खटोदरा पुलिस ने महिला की तलाश में कड़ोदरा के तक के सीसीटीवी खंगाले, लेकिन उसका कोई ठोस सुराग नहीं मिला। पुलिस ने अलग-अलग टीमें बना तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार लिम्बायत मारुति नगर निवासी महिला सायना पिंजारी ने मंगलवार को न्यू सिविल अस्पताल के गायनेक वार्ड में नवजात शिशु को जन्म दिया। ऑपरेशन थियेटर के बाहर सायना की माता शिशु को देख रही थी। उस दौरान वहां खड़ी महिला ने मदद के बहाने उसे अपने हाथ में ले लिया। वहां से रफूचक्कर हो गई। शिशु के लापता होने पर परिजनों में खलबली मच गई। परिजनों ने अस्पतालकर्मियों ने पूरे परिसर में महिला का तलाशा, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला।
इस पर परिजनों ने खटोदरा पुलिस को खबर की। खटोदरा ने पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे तो महिला उधना दरवाजा की ओर जाते हुए दिखाई। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी दो बार न्यू सिविल अस्पताल में से नवजात शिशु के अपहरण की घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि दोनों मामलों में पुलिस को अपहर्ताओं को पकड़ कर नवजात शिशुओं को सही सलामत परिजनों को सौंपने में सफल रही हैं।
————————
महिला का फेक अकाउंट बनाने वाला गिरफ्तार

सूरत. फॉलोअर्स तक अपनी रीच बढ़ाने के लिए एक महिला का फर्जी अकाउंट बनाकर उसे बदनाम करने का प्रयास करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चौक बाजार पुलिस के मुताबिक छोटा उदेपुर जिले के नसवाड़ी निवासी आरोपी नीलेश राठवा ने चौकबाजार क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के फोटोग्राफ्स हासिल कर इंस्टाग्राम पर उसका फर्जी अकाउंट बनाया। फिर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए उसमें आपत्तिजनक कमेंट व मैसेज पोस्ट किए। इस बारे में पीडि़ता को जानकारी मिली तो उसने चौकबाजार थाने में शिकायत दी। इसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
—————————————

Home / Surat / BACHCHA CHORI : अज्ञात महिला ने मदद के बहाने नवजात को अपने हाथ में लिया, फिर रफूचक्कर हो गई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो