
besan laddoo
बेसन के लड्डू बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको बहुत पसंद आते हैं। आपका जब भी मन हो आप घर में ही झटपट बेसन के लड्डू बना सकते हैं। बेसन के लड्डू खाने में बहुत ही टेस्टी लगते हैं, लेकिन बेसन के लड्डू का असली मजा तब ही है, जब वे मुंह में डालते ही घुल जाएं। बेशक बेस्ट बेसन का लड्डू वही होता है जो बेहद सॉफ्ट और बैलेंस्ड मीठे के साथ बनाए जाएं। यहां पढ़ें परफेक्ट बेसन के लड्डू की रेसिपी -
बेसन के लड्डू
सामग्री -
बेसन-डेढ़ कप
बूरा चीनी-पौन कप
देशी घी-पौन कप
दूध-आधा कप
बादाम-पिस्ता-सजाने के लिए
यूं बनाएं -
कड़ाही में देशी डालकर आंच पर रखें। अब इसमें बेसन डालकर मध्यम आंच पर लगातार हिलाते हुए सेकें। बीच-बीच में दो छोटे चम्मच दूध मिलाते जाएं। इसी तरह बेसन भूनते-भूनते थोड़ा-थोड़ा करके सारा दूध मिला दें। अब इस बेसन की रंगत हल्की सुनहरी होने पर गैस बंद कर अब इसमें बूरा चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाकर इससे मध्यम आकार के लडडू बनाएं। इसे पिस्ता कतरन से सजाएं।
केसरी मोदक
सामग्री -
दूध-पांच कप
चीनी-डेढ़ कप
ताजा नारियल-एक
केसर-दो छोटे चम्मच
पिसी इलायची-एक छोटा चम्मच
खोया-पौन कप
पिस्ता कतरन-सजाने के लिए
यूं बनाएं -
सबसे पहले दो बड़े चम्मच गर्म दूध में केसर घोलें। ताजा नारियल के भूरे वाले छिलके को हटा कर मिक्सी में पीस लें। अब मोटे पैंदे वाले पतीले में दूध व पिसा नारियल डाल कर इसे गैस पर रखें। बीच-बीच में इसे हिलाते हुए पकाएं। मिश्रण जब गाढ़ा होने लगे तो इसमें दूध में घुली केसर, खोया, चीनी, पिसी इलायची डालकर लगातार हिलाते हुए पकाएं। जब मिश्रण कड़ाही छोडक़र एक जगह इकट्ठा होने लगे तो इसे आंच से उतार कर सांचे की सहायता से मध्यम आकार के मोदक बनाएं और केसर-पिस्ते से सजाएं।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।
Published on:
23 Feb 2018 04:28 pm
बड़ी खबरें
View Allमिठाई
रैसिपीज
ट्रेंडिंग
