13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर पर ही बनाएं फ्रेश छैना मुरकी

छैना मुरकी बंगाली मिठाई है और यह खाने में बहुत यमी होती है। इसे पनीर के छोटे छोटे काट कर बनाया जाता है।

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Nov 08, 2017

chena murki

chena murki

छैना मुरकी बंगाली मिठाई है और यह खाने में बहुत यमी होती है। इसे पनीर के छोटे छोटे काट कर बनाया जाता है। इसे बनाना बहुत आसान है। यहां पढ़ें छैना मुरकी बनाने का आसान तरीका -

सामग्री -

पनीर - 250 ग्राम
चीनी - 1 कप (250 ग्राम)
इलायची - 4
गुलाब जल - 1 छोटी चम्मच

विधि -

पनीर को चौकोर आकार के छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। इलायची को छीलकर इसके बीजों को दरदरा कूटकर ले लीजिए।

चाशनी बनाइए

पैन में एक कप चीनी और 1/2 कप पानी मिलाकर डालिए। चाशनी बनाने के लिए पैन आग पर रखिये और चाशनी में उबाल आने दीजिए। चाशनी को बीच-बीच में चमचे से चलाते रहिए। पानी में चीनी के घुल जाने के बाद इसे 2 मिनिट और पका लीजिए। इसके बाद चैक कीजिए। चाशनी के टैस्ट के लिये आप एक-दो बूद चाशनी किसी प्याली में गिराइए, थोडी़ सी ठंडी होने पर अंगूठे और अंगुली के बीच चाशनी को चिपका कर देखिए एक तार निकलते हुये दिखाई दे रहा होगा। चाशनी तैयार है।

चाशनी में पनीर के टुकड़े डालकर मिक्स कीजिए। फिर, इलायची पाउडर भी डालकर चाशनी को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक कि चाशनी जमने वाली कंसिस्टेंसी तक न पहुंच जाए।

जैसे ही चाशनी गाढी होकर क्लीयर ना रहे और सफेद कलर की गाढी़ जमने वाली कंसिस्टेंसी तक पहुंच जाए, वैसे ही गैस बंद कर दीजिए। पैन को गैस पर से उतार कर जाली स्टैंड पर रख दीजिए और इसमें गुलाब जल डालकर मिक्स कर दीजिए।

चाशनी को अभी भी लगातार चलाते रहें ताकि चाशनी की कोटिंग सभी टुकड़ों पर अच्छे से लग जाए। चाशनी को लगातार चलाते हुए ठंडा कीजिए।

छैना मुरकी ठंडी होकर ड्राय हो गई है। छैना मुरकी बनकर तैयार है। छैना मुरकी को प्याले में निकाल लीजिए। बची हुई चीनी को पैन में ही रहने दीजिए और इस बची हुई चीनी को आप चाय, हलवा बनाने में या जहां भी आप पाउडर चीनी का उपयोग करना चाहे उसमें यूज कर सकते है, या फिर से छैना मुरकी बनाने में भी इसका उपयोग कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

image