
kesari coconut balls recipe
वसंत पंचमी के मौके पर रसोई में कुछ पीले रंग का पकाने की परंपरा है। तो आप भी पकाएं रसोई में कुछ पीले व्यंजन और रंगे डालें थाली वासंती रंगों में। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं केसरी कोकोनट बॉल्स और काजू स्टार्स की रेसिपी। इन्हें बनाना आसान है और इस मौके के हिसाब से यह परफेक्ट मिठाईयां हैं। यहां पढ़ें रेसिपी -
केसरी कोकोनट बॉल्स
कंडेस्ड मिल्क - 400 ग्राम
नारियल चूरा - 400 ग्राम
बारीक कटी पिस्ता - एक बड़ा चम्मच
बादाम चूरा - 1/2 कप
दूध में भीगी केसर पत्ती - 15 से 20
केसरी रंग - 3 से 4 बूंद
यूं बनाएं -
एक कप नारियल का चूरा अलग रखें। भारी तले की कड़ाही में कंडेंस्ड मिल्क डालें। उसमें शेष नारियल चूरा, बादाम चूरा, केसर पत्ती और केसरी रंग मिलाएं। लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर तब तक भूनें, जब तक मिश्रण कड़ाही ने छोडऩे लगे। आंच से उतार कर लें। थोड़ा ठंडा हो जाने पर बॉल्स बनाएं। सभी बॉल्स को बचे हुए नारियल चूरे में लपेटकर पिस्ता बुरक दें।
काजू स्टार्स
सामग्री -
खोया - 200 ग्राम
चीनी - 50 ग्राम
काजू चूरा - एक बड़ा चम्मच
खाने वाला पीला रंग - चुटकी भर
केसर के धागे - 8 से 10
कटी पिस्ता - आवश्यकतानुसार
यूं बनाएं -
खोए को कस लें। कड़ाही में डालकर मंदी आंच पर भून लें। चीनी में थोड़ा सा पानी, पीला रंग और केसर के धागे मिलाकर गाढ़ी चाशनी बनाएं। भुना खोया और काजू चूरा डालकर तब तक भूनें, जब तक मिश्रण का गोला न बन जाए। आंच से उतारकर चिकनाई लगी ट्रे में जमाएं। स्टार कटर से काटकर आकार दें। पिस्ता लगाएं।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।
Published on:
17 Jan 2018, 10:21 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.