31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खोया खजूरी है बेहतरीन स्वीट डिश

खाने के बाद मीठा खाने का मन है तो खोया खजूरी ट्राय कर सकते हैं। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है और आप इसे मेहमानों के आगे भी परोस सकते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 10 Dec 2017, 11:30 AM IST

khoya khajur

khoya khajur

खाने के बाद मीठा खाने का मन है तो खोया खजूरी ट्राय कर सकते हैं। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है और आप इसे मेहमानों के आगे भी परोस सकते हैं। खोया खजूरी बनाने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन इस पर की गई आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। यहां पढ़ें खोया खजूरी की रेसिपी -

सामग्री -

छुआरा - 100 ग्राम
चीनी - दो से तीन बड़े चम्मच
बूरा चीनी - दो छोटे चम्मच और आधा कप(चाशनी के लिए)
खोया - 200 ग्राम
केवड़ा एसेंस - आधा छोटा चम्मच
केसर - आधा छोटा चम्मच
पिस्ता कतरन - दो छोटे चम्मच

यूं बनाएं -

सबसे पहले छुआरों को पूरी रात के लिए पानी में भीगने दें और सुबह इसे चीरा लगाकर गुठली निकाल लें। अब चीनी में दो कप पानी डालें। साथ ही भीगे छुआरे डालकर इन्हें 8 से 10 मिनट के लिए इसी चीनी वाले पानी में पकने दें। जब चाशनी गाढ़ी होने लगे तो इन छुआरों को निकाल कर ठंडा होने दें। केसर को दो चम्मच गर्म पानी में भिगोएं, अब भरावन बनाने के लिए खोये में बूरा चीनी, केवडा एसेंस डालकर अच्छी तरह मसलें। अब इस मिश्रण को खाली किए मीठे छुआरों में दबा-दबा कर भरें। भीगी केसर व पिस्ता कतरन से सजाकर सर्व करें।

शक्कर पारे

सामग्री -

मैदा - डेढ़ कप
चीनी - एक कप
गुलाब जल - एक छोटा चम्मच
तेल - मोयन व तलने के लिए

यूं बनाएं -

मैदे में दो बड़े चम्मच तेल का मोयन मिलाएं। अब इसे पानी से थोड़ा सख्त गूंथ लें। अब इस गुंथे मैदे से एक इंच मोटी रोटी बेल कर इसे छोटे-छोटे चौकोर टुकड़ों में काट कर गर्म तेल में डालकर एकदम धीमी आंच पर सुनहरी होने तक सेक लें। अब एक अलग पैन में आधा कप पानी, चीनी और गुलाब जल मिलाकर गैस पर रखें। चीनी घुल जाने व दो तार की चाशनी होने पर इसमें तले मैदे के पारे डालकर तेजी से हाथ चलाते हुए मिलाएं। जिससे ये गाढ़ी चाशनी इन पर अच्छी तरह चढ़ जाए। अब इन्हें किसी चिकनी थाली में निकाल लें। जो आपस में चिपक गए हैं, उन्हें ठंडा होने पर तोडक़र अलग कर लें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।