
lavang Latika
बंगाली मिठाईयों की बात ही अलग होती है। इन्हीं में से एक है लवंग लतिका। यह पारंपरिक बंगाली मिठाई है और इसे चाशनी में लपेटा जाता है। यहां पढ़ें लवंग लतिका बनाने की रेसिपी -
सामग्री -
आटा लगाने के लिए
मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
घी - 1/4 कप (60-65 ग्राम)
स्टफिंग के लिए
मावा - 3/4 कप (150 ग्राम)
पाउडर चीनी - 2 टेबल स्पून (30 ग्राम)
काजू - 10
बादाम - 10
छोटी इलायची - 4
लौंग - 20
चाशनी के लिए
चीनी - 1 कप (250 ग्राम)
छोटी इलायची - 4
घी - तलने के लिए
विधि -
लवंग लतिका बनाने के लिए एक प्याले में मैदा और घी डालकर मिलाते हुए पानी की मदद से पूरी के जैसा सख्त आटा गूंथ लीजिए। इतना आटा लगाने में द कप से थोडा़ ज्यादा पानी लगता है। आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिए, आटा सैट हो जाएगा।
मावा को कढा़ई में डालकर धीमी और मीडियम गैस पर लगातार चलाते हुए हल्का कलर चेंज होने तक भून कर तैयार कर लीजिए और प्लेट में निकाल लीजिए।
काजू, बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए और इलायची को छीलकर, पाउडर बना लीजिए।
भूने हुए मावा में पाउडर चीनी, बारीक कटे काजू, बादाम डालकर सभी चीजों को मिक्स होने तक मिलाएं।
आटे के सैट होने के बाद आटे को मसल कर ठीक कीजिए और छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लीजिए। एक लोई उठाईए और हथेली से दबा कर चपटा करें और 2.5-3 इंच के व्यास में पतली पूरी बेल लीजिए। अब इसके ऊपर १ चम्मच स्टफिंग डालें और पूरी को चारों ओर से फोल्ड करते हुए लौंग की मदद से बंद कीजिये और प्लेट में रख दीजिए। इसी तरह से सारी लवंग लतिका बनाकर तैयार कर लीजिए। इतने आटे में लगभग 20-21 लवंग लतिका बनकर तैयार हो जाएंगी।
कढ़ाई में घी डाल कर हल्का गरम कीजिए। घी के मध्यम गरम होने पर इसमें 4-5 लवंग लतिका डालिए, और इन्हें धीमी आग पर गोल्डन ब्राउन होने तक पलट-पलट कर तल लीजिए, तले हुए लवंग लतिका प्लेट में निकाल लीजिए। सारी लवंग लतिका इसी तरह से तल कर तैयार कर लीजिए।
चाशनी बनाएं
एक बर्तन में 1 कप चीनी और आधा कप पानी मिलाकर आग पर चाशनी बनने के लिए रखिए।
चीनी पानी में घुल जाय, उसके बाद २ मिनिट तक और पकाएं। चाशनी के घोल से लेकर १-२ बूंद प्लेट में टपकाएं। अंगूठे और अंगुली के बीच चिपका कर देख लीजिए, चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिए, गैस बंद कर दीजिए और चाशनी को थोडा़ ठंडा करके, तले हुए लवंग लतिका इसमें डाल दीजिए। 1 मिनिट इसमें रहने दीजिए ताकि ये मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जाएं। अब इन्हें चाशनी से प्लेट में निकाल लीजिए।
लवंग लतिका बनकर तैयार हैं। लवंग लतिका को एक सप्ताह तक खाया जा सकता है और फ्रिज में रखकर 15 दिनों तक खाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
Published on:
25 Nov 2017, 3:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.