1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों को टिफिन में दे सकते हैं मीठी पूरी

अगर आपके बच्चे भी पूरियों के शौकीन हैं तो उन्हें इस बार टिफिन में मीठी पूरी दें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 7 Jun 2018, 1:45 PM IST

meethi puri

meethi puri

अगर आपके बच्चे भी पूरियों के शौकीन हैं तो उन्हें इस बार टिफिन में मीठी पूरी दें। यह उन्हें बहुत ही स्वादिष्ट लगेगी और वे अगली बार भी आपसे इसकी डिमांड करेंगे। इसे बनाना बहुत ही आसान है और यह झटपट तैयार भी हो जाती हैं। यहां पढ़ें मीठी पूरी की रेसिपी -

सामग्री -

गेहूं का आटा - 1 कप
तिल - 2 टेबल स्पून
गुड़ - 1/3 कप
घी - 1 टेबल स्पून

विधि -

गुड़ को किसी बर्तन में 1/4 कप पानी में डालकर गरम होने रख दीजिए और गुड़ को घुलने तक गरम कर लीजिए। गुड़ के घोल को छान लीजिए। गुड़ के इस घोल से आटा गूथिए।

आटे को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिए, आटे में घी और तिल डालकर मिक्स कर लीजिए। गुड़ के घोल को आटे में डालिए और पूरी के लिए हल्का सख्त आटा गूथिए। आटे को ढककर 20 मिनिट के लिए रख दीजिए, आटा फूल कर सैट हो जाएगा, पूरी बनाने के लिए तैयार हो जाएगा।

कढ़ाई में तेल या घी डालकर गरम कीजिए, तैयार आटे को १० भागों में बांटकर गोल लोई तैयार कर लीजिए। १ लोई उठाकर 3-4 इंच के व्यास में पूरी बेलिए और गरम तेल में डालिए, पूरी फूलने पर पलटिए और पूरी को दोंनो ओर हल्की ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिए।

इसी प्रकार सारी पूरी तल कर तैयार कर लीजिए। तिल की मीठी पूरी तैयार है, तिल की मीठी पूरी को गरमा गरम आलू मसाला सब्जी, मटर आलू, टमाटर आलू या अपने मनपसन्द सब्जी, दही रायता, चटनी, अचार के साथ परोसिए और खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।