31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रमजान में बनाएं स्पेशल मीठी सिवइयां

रमजान के पाक महीने में मीठी सिवइयों की खुशबू शाम बना देती है। अगर आपने भी घर में इफ्तार पार्टी रखी है तो स्पेशल मीठी सिवइयां बनाना न भूलें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 7 Jun 2018, 4:47 PM IST

Meethi sewaiyan

Meethi sewaiyan

रमजान के पाक महीने में मीठी सिवइयों की खुशबू शाम बना देती है। अगर आपने भी घर में इफ्तार पार्टी रखी है तो स्पेशल मीठी सिवइयां बनाना न भूलें। इन्हें बनाना बहुत ही आसान है और इसमें ड्राई फ्रूट्स डालकर आप इसका स्वाद और भी बढ़ा सकते हैं। यहां पढ़ें स्पेशल मीठी सिवइयों की रेसिपी -

सामग्री -

सेंवई - 100 ग्राम ( एक कप)
घी - एक टेबल स्पून
चीनी - 100 ग्राम (1/2 कप)
काजू - 10-12 (एक काजू के 5-6 टुकड़े करते हुए काट लीजिए)
बादाम - 6-7 (लम्बाई में पतले पतले काट लीजिए)
किसमिस - 20-25 (डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिए)
छोटी इलाइची - 4-5 (छील कर पीस लीजिए)

विधि -

कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिए, गरम घी में सेवई डालिए और कलछी से चलाते हुए सेवई को हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए।

भुने हुए सेंवई को किसी प्लेट में निकाल लीजिए। कढ़ाई में घी बचा रह जाता है, क्यो कि सेंवई घी नहीं सोखती, उसी घी में सेंवई की मात्रा का तीन गुना पानी, सेंवई यदि एक कप है तो तीन कटोरी पानी कढ़ाई में डाल दीजिए, पानी डाल दीजिए और गरम होने दीजिए।

पानी अच्छी तरह गरम हो जाए, भुने हुए सेंवई इस गरम पानी में डाल दीजिए, साथ ही थोड़े से कटे हुए बादाम बचा कर ( जो हलवे को सजाने के काम आएंगे) सभी कटे हुए मेवे और किसमिस पानी में डाल दीजिए और धीमी गैस पर सेंवई नरम होने तक पकने दीजिए।

अब चीनी भी डाल कर मिला दीजिए, चीनी घुलने तक हलवे को पकने दीजिए। सेंवई का हलवा तैयार हो गया है, गैस बन्द कर दीजिए, इलाइची डाल कर हलवे में मिला दीजिए। सेंवई के हलवे को प्याले में निकालिए, बचे हुए कतरे बादाम ऊपर से डाल कर सजाइए, गरमा सेंवई का हलवा परोसिए ओर खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।