29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में बना सकते हैं टेस्टी मिल्क केक

ताजा मिल्क केक आखिर किसे पसंद नहीं आता। इसका दानेदार टेक्सचर मुंह में ऐसा घुलता है कि इसके स्वाद में हर कोई खो जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 28 Jan 2018, 11:29 AM IST

medical and helth

milk cake recipes

ताजा मिल्क केक आखिर किसे पसंद नहीं आता। इसका दानेदार टेक्सचर मुंह में ऐसा घुलता है कि इसके स्वाद में हर कोई खो जाता है। मिल्क केक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाण की प्रमुख मिठाई है। इसे घर में भी आसानी से बनाया जा सकता है। यह बहुत ही स्वादिष्ट बनती है। यहां पढ़ें मिल्क केक बनाने की रेसिपी -

सामग्री -

दूध - 2.5 लीटर
चीनी - 1 कप (250 ग्राम)
घी - ½ छोटी चम्मच
नींबू - 1
इलायची पाउडर - 1 छोटी चम्मच

विधि -

मिल्क केक बनाने के लिए सबसे पहले किसी भारी तले की कढा़ई या पैन में दूध डालकर गरम होने रख दीजिए, दूध को पहले तेज आंच पर ही पकाएं। दूध में उबाल आने पर दूध को चलाते रहें (दूध को लगातार चलाना अत्यंत आवश्यक होता है अन्यथा दूध कढा़ई के तले में चिपक कर जल सकता है)।

सारे दूध का 1/3 भाग रह जाने तक दूध को पकाना होता है। जब दूध 1/3 रह जाए तो गैस को धीमा कर दीजिए।
अब दूध को दानेदार बनाने के लिए एक नींबू के रस में 3-4 चम्मच पानी मिलाकर दूध में डालकर मिला दीजिए, और 1/2 मिनिट धीमी आंच पर बिना चलाए दूध को रहने दीजिए (नींबू का रस डालने से दूध अच्छा दानेदार हो जाता है)।

आधा मिनिट बाद फिर से दूध को लगातार चलाते हुए थोडा़ और गाढा़ होने तक पकाएं गैस को अब धीमा ही रखें, दूध के गाढा़ होने और दानेदार होने पर इसमें चीनी डाल दीजिए और लगातार चलाते हुये पकाइए।
दूध को जमने वाली कंसीस्टेंसी तक पकाना है। दूध के अच्छे से गाढा़ हो जाने पर इसका कलर भी हल्का ब्राउन होने लगता है। अच्छी महक भी आने लगती है। हमारा मिश्रण तैयार है, गैस को धीमा कर दीजिए और लगातार चलाते रहें। अब इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला दीजिए।

इलायची पाउडर बनाने के लिए आप इलायची को छीलकर उसके दानों को निकाल कर इन्हें अच्छे से मिला लीजिए और पाउडर तैयार कर लीजिए।

मिल्क केक जमाने के लिये छोटा सा भगोना ले लीजिए, इसे घी लगाकर चिकना कर लीजिए। मिश्रण जमने वाली कंसीस्टेंसी में पक चुका है, गैस बंद कर दीजिए और मिश्रण को भगोने में डालकर अच्छे से ढक कर रख दीजिए ताकि मिश्रण सही से सैट हो जाए।

मिल्क केक को जमने के लिए रख दीजिए, लगभग 24 घंटे में यह जम कर तैयार हो जाता है। मिल्क केक को भगोने में से निकालने के लिए सबसे पहले चाकू से इसे किनारों से अलग कर लीजिए और फिर गैस पर हल्का सा 5-6 सैकंड सेक दिला दीजिए जिससे यह तला छोड़ दे। अब भिगोने को किसी प्लेट पर उल्टा रख कर, बर्तन के ऊपर से थपथपा कर, मिल्क केक निकाल लीजिए।

मिल्क केक अच्छा जमकर तैयार है। इसे आप अपने मनपसंद आकार में काट लीजिए। मिल्क केक अंदर से थोडा़ ज्यादा डार्क होता है क्योंकि जब हम मिल्क केक को जमाते हैं तो वह बहुत गरम होता है और अंदर से अब भी पक रहा होता है। इस कारण अंदर उसका कलर थोडा़ ज्यादा डार्क हो जाता है। स्वादिष्ट मिल्क के बनकर तैयार है।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।