8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्मियों में राहत देगा ठंडा ठंडा नारियल शेक

गर्मियों में नारियल का पानी तो राहत देता ही है, लेकिन इस मौसम में ठंडा ठंडा नारियल शेक आपमें नई स्फूर्ति भर देगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 25 Apr 2018, 4:55 PM IST

coconut shake

coconut shake

गर्मियों में नारियल का पानी तो राहत देता ही है, लेकिन इस मौसम में ठंडा ठंडा नारियल शेक आपमें नई स्फूर्ति भर देगी। यह बनाने में आसान है और रिफ्रेशिंग ड्रिंक है। यहां पढ़ें नारियल शेक की रेसिपी -

सामग्री -

कद्दूकस नारियल - 1 कप
चीनी - 2 टेबल स्पून
इलायची पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
बादाम - 1 (बारीक कतरा हुआ)
दूध - 2 कप

विधि -

नारियल मिल्क शेक बनाने के लिए ताजा नारियल लीजिए इसे छीलकर कद्दूकस कर लीजिए। कद्दूकस किए हुए नारियल को मिक्सर जार में डाल दीजिए। साथ में इसमें ५-६ टेबल स्पून दूध डाल दीजिए, जिससे की नारियल अच्छे से ग्रेंड हो जाए।

पिसे हुए नारियल को छलनी में डाल कर अच्छे से दबाते हुए इसमें से दूध छान कर अलग बर्तन में निकाल लीजिए। बचे हुए पल्प को फिर से मिक्सर जार में डाल दीजिए और इसके साथ में इसमें चीनी, इलायची पाउडर और थोड़ा सा दूध डालकर इसे फिर से पीस लीजिए।

अब इस पिसे हुए मिश्रण को फिर से छान कर इससे दूध अलग कर लीजिए। अब बचे हुए इसे पल्प को फिर से मिक्सर जार में डाल कर इसमें थोडा़ सा दूध डाल कर बारीक पीस लीजिए।

इस पिसे हुए मिश्रण को छान कर इसमें से सारा दूध निकाल लीजिए। बचे हुए सूखे नारियल के पल्प को हटा दीजिए। (अगर आप चाहें तो इस पल्प को भी दूध में डाल कर उपयोग कर सकते हैं)।

अब इस दूध को मिक्सर जार में डाल कर इसमें बर्फ के टूकड़े और बचा हुआ दूध डाल कर इसे ब्लैंड कर लीजिए। नारियल मिल्क शेक बन कर तैयार है। इसे गिलास में निकाल लीजिए और बारीक कतरे हुए बादाम ऊपर से डाल कर इसे गार्निश कर दीजिए। ठंडा ठंडा स्वादिष्ट नारियल मिल्क शेक सर्व कीजिए और इसके स्वाद का मजा लीजिए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।