
saunf sharbat
गर्मियों में अक्सर हमारा पाचन कमजोर हो जाता है, ऐसे में हमें न तो ज्यादा भूख लगती है और न ही हम ज्यादा खा पाते हैं। ऐसे मौसम में सौंफ का शरबत पीना अच्छा रहता है। यह पाचन क्रिया को सुधारता है और नकसीर जैसी परेशानी को भी ठीक करता है। इसे बनाना बहुत ही आसान है। यहां पढ़ें रेसिपी -
सामग्री -
भीगी हुई सौंफ- 1 कप
भीगी हुई इलायची- 40
चीनी- 1 कि.ग्रा. (4.5 कप)
चीनी- 3 से 4 टेबल स्पून (सौंफ और इलायची पीसने के लिए)
विधि -
सौंफ को साफ करके धोक 1.5 कप पानी में 5 घंटे के लिए भिगो दीजिए। इलायची को भी धोकर थोड़े से पानी में भिगो दीजिए।
सौंफ पीसने के लिए मिक्सर जार में सौंफ और साथ में 2 से 3 टेबल स्पून चीनी डाल दीजिए ताकि सौंफ जल्दी से पीस जाए। सौंफ सूखी लगे, तब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर इसे बारीक पीस लीजिए।
पिसी हुई सौंफ को छलनी से छानकर और इसे दबा-दबाकर इसका जूस प्याले में निकाल लीजिए। छलनी में बची मोटी सौंफ को किसी प्याले में डालिए। सारी सौंफ इसी तरह पीसकर जूस निकाल लीजिए। प्याले में डाली हुई मोटी सौंफ में 1/2 कप पानी मिलाकर इसे फिर से पीसकर या फिर ऎसे ही छान लीजिए।
भीगी हुई इलायची को जार में थोड़ी सी चीनी के साथ डालिए और एकदम बारीक होने तक पीस लीजिए। इसे भी सौंफ की तरह ही छान लीजिए और मोटा भाग हटा दीजिए।
चाशनी बनाएं
बर्तन में चीनी और सौंफ-इलायची का तैयार जूस डाल दीजिए। इसे गाढ़ा होने तक थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए पकाइए। चाशनी की कन्सिस्टेन्सी ऎसी होनी चाहिए कि जब चाशनी की आखिरी बूंद गिराकर देखें, तो वह तार की तरह दिखे। इस कन्सिस्टेन्सी पर आने तक चाशनी को चलाते हुए पकाएं और बर्तन के किनारे पर जो सौंफ का फाइबर झाग के रूप में इकट्ठा हो रहे हो, उसे चमचे से निकालकर प्याले में डाल दीजिए।
बाद में, इसे चैक कीजिए। शरबत की गाढ़ी कन्सिस्टेन्सी आते ही गैस बंद कर दीजिए। कन्सन्ट्रेटिड सौंफ का शरबत तैयार है। शरबत सर्व करने के लिए गिलास में 2 टेबल स्पून कन्सन्ट्रेटिड सौंफ का शरबत डालिए और ऊपर से ठंडा पानी और थोड़ी से बर्फ के टुकड़े डाल दीजिए।
ठंडा-ठंडा सौंफ का शरबत तैयार है। यह मेडिशनल शरबत है। शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन क्रिया को भी दुरूस्त करता है। गर्मी के दिनों में यदि बच्चों को नकसीर आने लगे, तब इसे पिलाया जाए, तो 2 दिन में नाक से खून आना बंद हो जाता है। कन्सन्ट्रेटिड सौंफ शरबत को बोतल में भरकर फ्रिज में रख लें तो २ महीने से भी ज्यादा इस्तेमाल किया जा सकता है।
अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।
Published on:
21 May 2018, 10:20 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.