31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दशहरा स्पेशल : सूजी के गुलगुले मालपुए की मिठास से मनाएं यह त्योहार

हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे बनाना न केवल आसान है, बल्कि यह बहुत जल्दी तैयार हो जाती है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 27 Sep 2017, 1:22 PM IST

Suji ke gulgule malpua

Suji ke gulgule malpua

त्योहारों के समय बाजार में मिठाईयों में मिलावट की खबरें अक्सर ही आती हैं। ऐसे में आप चाहें तो मिठाईयां घर पर भी बना सकते हैं। हालांकि बहुत से लोग यह कहते मिलते हैं कि उनके पास घर में मिठाईयां बनाने का समय नहीं होता। ऐसे में हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे बनाना न केवल आसान है, बल्कि यह बहुत जल्दी तैयार हो जाती है। सूजी के गुलगुले मालपुए बच्चों और बड़ों सबको पसंद आते हैं। यहां पढ़ें सूजी के गुलगुले मालपुए बनाने की रेसिपी -

सामग्री -

सूजी - 1 कप (180 ग्राम)
मैदा - 1/2 कप (30 ग्राम)
चीनी - ⅓ कप (60 ग्राम)
इलायची - 5-6 (पाउडर)
घी - तलने के लिए

विधि -

सूजी को प्याले में निकाल लीजिए। इसमें मैदा डालकर मिक्स कर दीजिए। इस मिश्रण में पानी डालकर गाढा़ बैटर तैयार कर लीजिए।

बैटर में ⅓ कप चीनी डालकर मिक्स कीजिए। बैटर के गाढा़ हो जाने पर इसे थोड़ा और पानी डालकर पतला कर लीजिए। बैटर को अच्छे से मिलने तक मिक्स कर दीजिए। बैटर को बनाने के लिए 1 कप पानी का उपयोग हुआ है जिसमें 1 टेबल स्पून पानी बच गया है।

बैटर को 20 से 25 मिनिट ढककर रख दीजिए, बैटर फूलकर तैयार हो जाएगा। बैटर में चीनी फूलकर बैटर तैयार होकर गाढा़ होने पर इसमें बाकी बचा हुआ 1 टेबल स्पून पानी डालकर इसे मिक्स कर लीजिए। 2 से 3 मिनिट अच्छे से बैटर को फैंटिये ताकि बैटर फूलकर फ्लफी होकर तैयार हो जाए।

मिश्रण में इलायची पाउडर डालकर मिक्स कीजिए। बैटर को 4 मिनिट अच्छे से मिक्स करके तैयार कर लीजिए। मिश्रण को अच्छे से फैंटने से पुए अच्छे फुले हुए और नरम बनकर तैयार होते हैं।

पुए तलने के लिए कढ़ाही में घी को गरम होने लिए रखिए। पुए तलने के लिए घी अच्छा गरम होना चाहिए। घी चैक करने के लिए एक पुआ गरम घी में डाल कर देखिए अगर वह सिक कर ऊपर आ जाता है, तो घी एकदम सही गरम है। कढाही में पुए तलने के लिए डाल दीजिए।

पुए सिक कर ऊपर आ जाने पर इन्हें पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तलकर तैयार कर लीजिए। पुए गोल्डन ब्राउन होने पर कलछी की मदद स‌े निकालिए और कढ़ाही के ऊपर रोककर रख लीजिए ताकि अतिरिक्त घी निकलकर कढ़ाही में वापस चला जाए। पुए को प्लेट में निकाल लीजिए। इसी तरह से सारे पुए बनाकर तैयार कर लीजिए। एक बार के पुए तलने में 4 से 5 मिनिट का समय लग जाता है।

गरमागरम पुए बनकर तैयार हैं, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सोफ्ट पुए सभी को बहुत पसंद आते हैं। पुए को पूरी तरह से ठंडा हो जाने के बाद कंटेनर में भर कर फ्रिज में रख दीजिए और 4-5 दिनों तक इनके स्वाद का मजा लीजिए।