
मेड्रिड। स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस स्टार रोजर फेडरर मेड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट में उटलफेर का शिकार होना पड़ा है। फेडरर को ऑस्ट्रिया के युवा खिलाड़ी डोमिनिक थीम के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। फेडरर चार साल बाद टूर्नामेंट में लौटे थे।
डोमिनिक ने तीन सेटों तक चले एक रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फेडरर को 3-6, 7-6 (13-11), 6-4 से मात दी। वर्ल्ड रैंकिंग में पांचवें पायदान पर काबिज ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी ने 37 साल के फेडरर को कड़ी टक्कर दी और हराकर ही दम लिया और सेमीफाइनल में एंट्री मारी।
हालांकि फेडरर ने मैच में दमदार शुरुआत की लेकिन वह इसे आगे नहीं ले जा पाए। एटीपी वर्ल्ड रैंकिंग में तीसरे नंबर के खिलाड़ी फेडरर ने डोमिनिक के खिलाफ पहले सर्व पर 84 प्रतिशत अंक अर्जित किए और पहला सेट जीतते हुए बढ़त बना ली।
दूसरे सेट में दर्शकों को दोनों खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। डोमिनिक ने इस सेट में वापसी की और स्विट्जरलैंड के अपने प्रतिद्वंद्वी को परेशानी में डाल दिया। इसके बाद सेट टाई-ब्रेकर में गया जहां डोमिनिक ने 13-11 से जीत दर्ज की।
तीसरे और निर्णायक सेट में डोमिनिक का जलवा दखने को मिला। उन्होंने 6-4 से जीत दर्ज की और अंतिम-4 में जगह बनाई। सेमीफाइन में डोमिनिक का सामना वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक से होगा।
Published on:
11 May 2019 01:06 pm
बड़ी खबरें
View AllTennis News
खेल
ट्रेंडिंग
