27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अध्यक्ष चुनाव से पहले भाजपा विधायक का धमकी भरा ऑडियो वायरल !

जनपद सदस्य के परिजन से बातचीत का बताया जा रहा ऑडियो, विधायक बोले- मेरी नहीं है आवाज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टीकमगढ़

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 26 Jul 2022, 9:04 PM IST

tikamgarh.jpg

टीकमगढ़. जनपद अध्यक्ष चुनाव के बीच एक कथित ऑडियो वायरल हुआ है। यह ऑडियो खरगापुर विधायक राहुल सिंह का बताया जा रहा है। ऑडियो में राहुल सिंह किसी जनपद सदस्य के परिजन को धमकाते सुनाई दे रहे हैं। ऑडियो के वायरल होने पर जनपद चुनाव का माहौल गरम हो गया है। हालांकि राहुल सिंह ने वायरल ऑडियो में उनकी आवाज नहीं होने की बात कही है।

वायरल ऑडियो में ये हुई बातचीत
बताया जा रहा है कि यह ऑडियो खरगापुर विधायक राहुल सिंह और बल्देवगढ़ जनपद पंचायत से चुने गए किसी सदस्य के परिजन के बीच की बातचीत का है। इसमे राहुल सिंह उसे 10 दिन से फोन न उठाने और आज अंतिम दिन होने की बात कह रहे हैं। इसमें एक व्यक्ति किसी राम सिंह का नाम लेकर उसे भी धोखा देने एवं सदस्य को भगाने की बात कहते हुए कह रहे है कि एक बार तीर निकल गया तो वापस नहीं आता। इसमें सदस्य के परिजन उनसे कह रहे है कि वह उनका ही है और 27 जुलाई को उनके पास पहुंच जाएगा।बनाया जा रहा दबाववहीं इस मामले कांग्रेस की और से जनपद अध्यक्ष की दावेदारी कर रही उज्ज्वला सिंह के पति रविन्द्र सिंह का कहना कि भाजपा जनपद पंचायत को लेकर दबाव बना रही है। उन पर भी किसी सदस्य के अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज कराया जा रहा था, जबकि वह उसे पहचानते भी नहीं है। उनका कहना है कि ऑडियो सामने आने से हकीकत सामने आ गई है।

यह भी पढ़ें- शादी के 11 साल बाद पति के जहन में भरा 'शक', रची खौफनाक साजिश

दो बड़े नेताओं के बीच मुकाबले को लेकर गर्मागम माहौल
टीकमगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष का चुनाव गर्म रहने वाला है। इसकी गर्मी जहां सोशल मीडिया पर जोरों से चल रही है तो वहीं शहर में बाहर से 50 बांउसर आने की सूचना प्राप्त हो रही है। जनपद पंचायत में इस बार भाजपा के दो बड़े नेता आमने-सामने हैं। इन बाउंसर को एक बड़े होटल में रुकवाया गया है। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस बार जनपद अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा विधायक राकेश गिरि और राजेंद्र तिवारी के बीच पेंच फंसा हुआ है। राकेश गिरि अपनी बहन कल्याणी को अध्यक्ष बनाना चाहते है तो राजेंद्र तिवारी अपने बेटे मयंक या पत्नी मीरा तिवारी में से किसी एक का नाम बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें- 17 साल की युवती पर आया मौसा का दिल, बोलता- तुम्हारे लिए पत्नी को छोड़ दूंगा