27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

17 साल की युवती पर आया मौसा का दिल, बोलता- तुम्हारे लिए पत्नी को छोड़ दूंगा

नाबालिग भतीजी पर बनाया शादी का दबाव..शादी करने से मना किया तो बोला- तेरे छोटे भाई को मार डालूंगा..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 26 Jul 2022, 3:18 PM IST

indore_girl.jpg

इंदौर. छुट्टियों में 15 दिन के लिए मौसी के घर पर रहने आई 17 साल की नाबालिग भतीजी को मौसा अपना दिल दे बैठा। वो उस पर शादी का दबाव बनाने लगा और धमकी देता कि अगर शादी नहीं की तो उसके छोटे भाई को जान से मार देगा। मौसा की धमकियों को पहले तो नाबालिग ने नजर अंदाज किया लेकिन मौसा की हरकतें बढ़ती गईं और वो छेड़छाड़ करने लगा। जिससे परेशान होकर एक दिन नाबालिग ने अपनी मां को मौसा की हरकतों के बारे में बताया जिसके बाद मां बेटी को लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी मौसा को गिरफ्तार कर लिया है।

17 साल की भतीजी पर आया मौसा का दिल
इंदौर के बजरंग नगर इलाके में रहने वाली 17 साल की नाबालिग आकांक्षा (बदला हुआ नाम) मई के महीने में नंदानगर इलाके में रहने वाली अपनी मौसी के घर पर छुट्टियां बिताने के लिए गई थीं। जहां उसकी मौसा से बातचीत होने लगी। मौसा उसे कई बार अपने साथ घुमाने ले गया था। आकांक्षा ने पुलिस को बताया कि मौसा के बर्ताव में कुछ दिनों बाद अचानक बदलाव आ गया वो डबल मीनिंग बातें करने लगे और फिर छेड़छाड़ पर उतर आए। एक दिन अकेला पाकर मौसा ने उसे पकड़ लिया और कहा कि उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है। आकांक्षा ने बताया कि उसने शादी करने से इंकार किया तो मौसा ने धमकी दी कि अगर उसके साथ शादी नहीं कि तो उसके 14 साल के छोटे भाई को जान से मार देगा।

यह भी पढ़ें- क्रूरता की हद पार : 8 साल की बच्ची को बेरहमी से पीटा, प्राइवेट पार्ट भी दागा

घर आई तो फोन कर करने लगा परेशान
आकांक्षा (बदला हुआ नाम) ने बताया कि जब वो मौसी के घर से वापस लौटी तो लगा कि अब मौसा से पीछा छूट जाएगा लेकिन मौसा फोन कर उसे परेशान करने लगा वो शादी का लिए दबाव बनाने लगा। वो कहता था कि मैं तुम्हारे लिए अपनी पत्नी को तलाक दे दूंगा। धमकियों से परेशान होकर एक दिन उसने मां को मौसा की हरकत के बारे में बताया जिसके बाद मां बेटी थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी मौसा को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- जिंदगी से हारकर जूनियर डॉक्टर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- I Love You मम्मी-पापा