27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रूरता की हद पार : 8 साल की बच्ची को बेरहमी से पीटा, प्राइवेट पार्ट भी दागा

जिस मामी ने गोद लिया था उसी ने भांजी पर ढाए सितम...शराब दुकान के पास छोड़कर गई...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 24 Jul 2022, 5:39 PM IST

indore_news.jpg

इंदौर. इंदौर में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शराब दुकान के पास बदहवास हालत में मिली 8 साल की बच्ची ने अपने साथ हुए जुल्मों की जो दास्तां बताई है वो रूह कंपा देने वाली है। हैरानी की बात ये है कि जुल्म किसी गैर ने नहीं बल्कि बच्ची को गोद लेने वाली उसकी मामी ने भी ढाह। बच्ची के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं और उसका प्राइवेट पार्ट भी काफी जख्मी है उसे जलाया गया है।

बच्ची ने बताई जुल्मों की रूह कंपा देने वाली दास्तां
मामला शहर के पाटनीपुरा इलाके का है जहां शनिवार की रात शराब दुकान के सामने एक बच्ची को बेसुध हालत में देख लोगों ने चाइल्ड लाइन को सूचना दी थी। जिसके बाद चाइल्ड लाइन की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने साथ लेकर आई। बच्ची काफी डरी हुई थी और उसके चेहरे व शरीर पर चोटों के निशान थे। चाइल्ड लाइन ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाया। अस्पताल में बच्ची ने जब अपने ऊपर हुए जुल्मों की दास्तां बताई तो सुनने वाले हैरान रह गए। बच्ची ने बताया कि उसकी मां की मौत हो चुकी है और पिता वाराणसी में रहते हैं जिन्होंने इंदौर में रहने वाले मामा रामप्रकाश जायसवाल को उशे गोद दे दिया था। गोद लेने के कुछ दिन बाद ही मामी उसके साथ जानवरों सा बर्ताव करने लगी और हर छोटी-छोटी बात पर बेरहमी से मारपीट करती थी। बच्ची ने बताया कि मामी ने उसे पहले जमकर पीटा और फिर शराब दुकान के पास छोड़ गई थी।

यह भी पढ़ें- जिंदगी से हारकर जूनियर डॉक्टर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- I Love You मम्मी-पापा


प्राइवेट पार्ट काफी जख्मी जला हुआ
डॉक्टर्स ने जब बच्ची की जांच की तो पता चला कि उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं और प्राइवेट पार्ट भी काफी जख्मी और जला हुआ है। संभवत: उसे प्रताड़ित करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट को भी किसी गर्म चीज से दागा गया है। पीड़ित बच्ची बार-बार अपनी आपबीती बताते हुए रो पड़ती है जिसके कारण उसकी काउंसलिंग की जा रही है। पुलिस ने बच्ची के मामा और मामी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- ससुराल नहीं मायके वालों से परेशान है ये महिला, एसपी से लगाई गुहार