27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ससुराल नहीं मायके वालों से परेशान है ये महिला, एसपी से लगाई गुहार

महिला का आरोप- मायके वाले जबरदस्ती ससुराल छोड़ने का बना रहे हैं दबाव...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दमोह

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 23 Jul 2022, 7:45 PM IST

damoh.jpg

दमोह. ससुरालवालों से परेशान महिलाओं के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा लेकिन क्या कभी मायके वालों से परेशान होकर महिला के पुलिस से गुहार लगाने की बात सुनी है। जी हां एक ऐसा ही अजीब मामला मध्यप्रदेश के दमोह में सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता ने अपने मायके वालों से परेशान होकर पुलिस में आवेदन दिया है। नवविवाहिता का कहना है कि मायके वाले उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। हैरानी की बात ये भी है कि शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से ही हुई थी इसके बाद भी अपनी ही बेटी को उसके घरवाले परेशान कर रहे हैं धमका रहे हैं।

ससुराल नहीं, मायके वालों से परेशान महिला
पीड़ित नवविवाहिता नेहा (बदला हुआ नाम) का कहना है कि उसका मायका जबलपुर में है करीब एक साल पहले माता-पिता की मर्जी से उसकी शादी दमोह के रहने वाले राकेश (बदला हुआ नाम) के साथ हुई थी। माता-पिता ने धूमधाम से शादी कर उसे विदा किया था और फिर ससुराल में बहुत प्यार मिला। पति भी उसका बेहद ख्याल रखते हैं लेकिन कुछ महीने पहले माता-पिता ने उस पर दबाव बनाना शुरु कर दिया कि ससुराल छोड़कर पति के साथ जबलपुर में मायके में ही आकर रहो और अगर पति न माने तो उसे भी छोड़ दो।

यह भी पढ़ें- स्कूल के टॉयलेट में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, 8 दिन पहले ही लिया था स्कूल में एडमिशन


मायके वाले दे रहे धमकियां
नेहा (बदला हुआ नाम) ने बताया कि माता-पिता ने जब ज्यादा दबाव बनाया तो उसने ससुराल छोड़ने से साफ इंकार कर दिया तो वो फोन पर धमकाने लगे, उसे लगातार परेशान करने लगे जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। लेकिन तबीयत बिगड़ने के बाद भी माता-पिता बाज नहीं आए और एक बार भी मिलने नहीं आए उलटे ये धमकी जरुर दी कि अगर कुछ हुआ तो पूरे ससुरालवालों को जेल भिजवा देंगे। अब कहते हैं कि अगर उनकी बात नहीं मानी तो जान से मार देंगे। नेहा ने मायके वालों की धमकियों से परेशान होकर अब हिम्मत जुटाई और पति राकेश को पूरी बात बताकर एसपी ऑफिस पहुंचकर मायके वालों के खिलाफ आवेदन देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें- इस लड़के की हरकतें जानकर रह जाएंगे हैरान, लड़की ने मांगी पुलिस से मदद