27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस लड़के की हरकतें जानकर रह जाएंगे हैरान, लड़की ने मांगी पुलिस से मदद

पहले दोस्ती की फिर अश्लील फोटों खींचकर करने लगा ब्लैकमेल, जबरदस्ती शादी के बाद भी नहीं माना...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 23 Jul 2022, 4:19 PM IST

indore_girl.jpg

इंदौर. रीवा के एक लड़के की हरकतों से परेशान होकर जब युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस भी हैरान रह गई। मामला इंदौर का है जहां युवती वकालत की पढ़ाई कर रही है। युवती का आरोप है कि रीवा के रहने वाले युवक अंशुमान सिंह सेंगर ने पहले तो उससे दोस्ती की और फिर एक दिन बेहोशी की हालत में उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं। इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर उसने ब्लैकमेल कर आर्य समाज में उसके साथ शादी कर ली और अब शादी के बाद भी उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में एक टीम रीवा भेजी है।

फेसबुक से की थी दोस्ती
25 साल की छात्रा स्नेहा (बदला हुआ नाम) ने बताया कि वो रीवा की रहने वाली है और वकालत की पढ़ाई करने के लिए इंदौर आई थी। स्नेहा ने बताया कि अंशुमान से उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। 2020 मे जब वह रीवा में ही रहती थी तब अंशुमान ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी जिसे उसने रिजेक्ट कर दिया था। लेकिन फिर अंशुमान ने मैसेंजर के जरिए उसे मैसेज भेजे और खुद के भी रीवा के होने की बात कहकर दोस्ती करने को कहा। वो मान गई और अंशुमान की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली। दोनों के बीच चैटिंग होने लगी और इसी दौरान वो पढ़ने के लिए इंदौर आ गई। जहां दोनों के बीच मुलाकात होने लगी। स्नेहा ने बताया वो जब भी अंशुमान से मिलती वो उसके साथ फोटो खींचता था कहता था इनसे हमेशा मेमोरी बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- इंदौर जा रही बस पलटी, खचाखच भरी थी बस, लगा लंबा जाम


बेहोश कर खींची अश्लील तस्वीरें
स्नेहा (बदला हुआ नाम) ने बताया कि वह इंदौर के राजेन्द्र नगर इलाके के एक अपार्टमेंट में किराए से रहती थी जहां एक दिन अंशुमान उससे मिलने आया। वो कोल्डड्रिंक व नाश्ता लाया था तभी अंशुमान ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीली दवाई मिलाकर पिला दी और वो बेहोश हो गई। जब होश आया तो अंशुमान घर से जा चुका था। उसने अंशुमान को फोन लगाया तो उसने कहा कि उसने उसकी अश्लील तस्वीरें खींच ली हैं और वीडियो बना लिए हैं और धमकी दी कि अगर उससे शादी नहीं की तो वो उन तस्वीरों और वीडियो को वायरल कर देगा।

यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश समेत कई राज्यों से गुजरने वाली 122 ट्रेनें कैंसिल, देखें पूरी लिस्ट

ब्लैकमेल कर आर्य मंदिर में की शादी
स्नेहा पूरी तरह से अंशुमान के जाल में फंस चुकी थी इसी बीच 4 जनवरी 2022 के दिन अंशुमान ने उसे फोन कर छिंदवाड़ा आने के लिए कहा और धमकी दी कि अगर मिलने नहीं आई तो तस्वीरें व वीडियो वायरल कर देगा। स्नेहा के मुताबिक जब वो छिंदवाड़ा पहुंची तो अंशुमान अपने कुछ दोस्तों के साथ था वो उसे सीधे आर्य समाज के मंदिर में ले गया जहां उसके साथ शादी की और शादी के फोटो व वीडियो भी बनवाए। शादी के बाद वो उस पर दबाव बना रहा था कि शादी के लिए अपने परिजनों को राजी करे।

यह भी पढ़ें- सात साल से साथ रह रही प्रेमिका, मामूली बात पर सिर पर मारी कढ़ाई, मौत


रिश्तेदारों को भेज दीं तस्वीरें
स्नेहा (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को बताया कि 21 जून 2022 को अंशुमान ने शादी के दौरान ली गईं तस्वीरें और वीडियो रीवा में उसके कुछ परिचितों को भेज दीं जिसके बारे में पता चलते ही उसने अपने माता-पिता से बात की और अंशुमान के खिलाफ रीवा के साइबर सेल में शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण अंशुमान ने 19 जुलाई को उसके पिता के फेसबुक अकाउंट पर छिंदवाड़ा में शादी के दौरान ली गईं तस्वीरें एडिट कर भेज दीं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- 4 साल से पत्नी को घर के कमरे में कैद कर रखे था पति, 'नर्क' जैसी थी जिंदगी