27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सात साल से साथ रह रही थी प्रेमिका, मामूली बात पर सिर पर मारी कढ़ाई, मौत

घटना से पहले प्रेमी-प्रेमिका के बीच झगड़ा होने की बात आई सामने..पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 22 Jul 2022, 8:11 PM IST

singrauli.jpg

सिंगरौली. सिंगरौली में एक युवक ने सात साल से साथ में रह रही प्रेमिका की कढ़ाई मारकर हत्या कर दी। घर में रखी कढ़ाई उठाकर आरोपी ने महिला के सिर पर इतना तेज प्रहार किया कि प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना साइलो बैगा बस्ती की है जहां वारदात के बाद सन्नाटा पसर गया। स्थानीय रहवासियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है।

7 साल से रह रहे थे साथ
जानकारी के मुताबिक साइलो बैगा बस्ती निवासी लक्ष्मी बैगा उम्र 27 साल बीते सात सालों से जैतपुर निवासी सुरेश साहू उम्र 29 साल के साथ रहती थी। बुधवार की देर रात दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। धीरे-धीर बात बढ़ गई और इसी दौरान आरोपी सुरेश साहू ने घर में रखी कढ़ाई उठाकर लक्ष्मी बैगा के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। छोटी सी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद हत्या में तब्दील हो गया। घटना के बाद पूरे बस्ती के लोगों में सन्नाटा पसर गया। मौके पर पहुंची जयंत चौकी पुलिस मर्ग कायम कर शव को कब्जे लिया और लक्ष्मी के पिता सहित रहवासियों से घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- BREAKING NEWS : घर में पति-पत्नी व दो मासूम बच्चों के शव मिलने से फैली सनसनी


पति-पत्नी की तरह रहते थे दोनों
पुलिस ने बताया है कि सुरेश शादीशुदा नहीं था। सात सालों से वह लक्ष्मी के साथ रहता था। आरोपी लक्ष्मी को पत्नी मानकर साथ में रखता था। लक्ष्मी की भी शादी नहीं हुई थी जब सुरेश उसकी जिंदगी में आया तो उसके परिजन भी राजी हो गए और दोनों एक साथ साइलो बैगा बस्ती में रहने लगे। दोनों के बीच मामूली बात पर विवाद शुरू हो गया। आरोपी तैश में आकर कढ़ाई से महिला के सिर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- महिला डॉक्टर से प्रोफेसर 10 साल तक करता रहा रेप, शादी हुई तो पति को भेजे अश्लील फोटो