1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंफ्लुएंसर Nidhi Tiwari मामले में सामने आई प्रेमी की पहचान, पुलिस के हाथ फिर भी खाली

Influencer Nidhi Tiwari case: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर Nidhi Tiwari मामले में पुलिस को अब तक कथित प्रेमी का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की एक टीम उसकी तलाश के लिए दिल्ली भेजी गई है।
2 min read
Google source verification
influencer nidhi tiwari case

Influencer Nidhi Tiwari case: कथित प्रेमी की पहचान सामने आने के बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा सुराग (फोटो सोर्स- Nidhi Tiwari Facebook)

Influencer Nidhi Tiwari case update:मध्य प्रदेश के सिंगरौली के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर निधि तिवारी मामले में पुलिस की जांच चौथे दिन बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। निधि की मां और छोटी बहन ने निधि के मित्र दिल्ली निवासी सोनू सिंह (कथित बोय्रफ्रेंड) पर अपमानित और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं, छोटी बहन द्वारा डिटेल में पहचान बताने और जीएस ग्रैंड होटल से आधार कार्ड मिलने के बावजूद पुलिस को अब तक सोनू सिंह का कोई भी सुराग नहीं मिला है।

पुलिस की जांच स्पष्ट दिशा में नहीं

परिजनों ने सोनू सिंह पर इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी को गलत उठाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सोनू सिंह कॉल पर निधि से अभद्र भाषा में बात करता था। वह उसे आए दिन अपमानित करता था जिससे निधि अपने कमरे में बैठकर रोया करती थी। बताया जा रहा है कि परिवार द्वारा लगाए इस आरोप साबित होते हैं तो ही सोनू सिंह पर बीएनएस की धारा 108 के तहत केस दर्ज होगा। हालांकि, पुलिस की जांच की कोई स्पष्ट दिशा तय नहीं होने से अभी तक कुछ भी खुलासा नहीं हो सका है।

बहन ने बताई थी पहचान

जानकारी के लिए बता दें कि, निधि की छोटी बहन ने सोनू सिंह का हुलिया बताया था। उसने बताया था किसोनू का रंग गोरा और हल्की दाढ़ी है। वह लंबा है और उसकी गले के पास एक टैटू है जिसमें 'मां' लिखा हुआ है।

दिल्ली भेजी गई पुलिस की एक टीम

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोनू सिंह की तलाश की जा रही है। एक टीम दिल्ली भेजी गई है, लेकिन बुधवार को उसका कोई सुराग नहीं मिला। उसके ठिकाने को लेकर भी पुलिस गुमराह है। कोई उसे दिल्ली का बता रहा है तो कोई पंजाब का। मोरवा के होटल में उसका जो आईडी जमा कराया गया था, वह झारखंड का निकला।

अगर बेकसूर है तो क्यों नहीं आ रहा सामने?

अब मामले को लेकर यह भी सवाल खड़ा हो रहा कि अगर कथित प्रेमी बेकसूर है तो वह खुद सामने आकर है पुलिस को पूरी जानकारी क्यों नहीं दे रहा? उसे पूरी घटना की जानकारी है। यदि उसने निधि को परेशान नहीं किया तो वह उसके परिवार और पुलिस से क्यों छुप रहा है? उसकी तलाश में संबंधित कंपनी के दिल्ली और वैढ़न स्थित ऑफिस के अधिकारियों से पुलिस पूछताछ कर रही है, ताकि उसके वास्तविक ठिकाने तक पहुंचा जा सके। पुलिस अफसरों का कहना है कि पूरे मामले में उससे पूछताछ के बाद ही पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी।