28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BREAKING: सिंगरौली में घर से दुकान जाने का कहकर निकला, रात 1 बजे सड़क पर मिला ‘भैयालाल’ का शरीर

Singrauli Crime News: सिंगरौली के सरई थाना क्षेत्र में भैयालाल सेन उर्फ लाला मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई। शरीर पर करंट के निशान मिले, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया।
less than 1 minute read
Google source verification
singrauli death case current marks family protest police reached late

Singrauli death case: सिंगरौली में दुकान जाने का कहकर निकला युवक रात 1 बजे सड़क पर मिला 'भैयालाल' का शरीर (Photo Source- Patrika)

Singrauli death case: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से सोमवार सुबह एक मामला सामने आया है। जिले थाना सरई इलाके अंतर्गत गोड़बहरा गांव में अधेड़ युवक की संदिग्ध परिस्तिथियों में जान चली गई। मृतक की पहचान भैयालाल सेन उर्फ लाला मिस्त्री के रूप में हुई है। युवक के शरीर पर करंट लगने के निशान मिले है जिससे मामला गंभीर हो गया। परिजनों का आरोप है कि भैयालाल को करंट लगाकार सड़क किनारे फेंका गया है।

दुकान जाने का कहकर घर से निकला था, फिर देर रात सड़क पर मिला

परिजनों ने बताया कि भैयालाल रविवार रात करीब 9 बजे अपने घर से दुकान जाने का कहकर निकला था। इसके बाद रात करीब एक बजे परिजनों को झुरही-सरई मार्ग गोड़बहरा के राहगीरों ने सूचना दी कि युवक सड़क किनारे पड़ा हुआ है। इस मामले की सूचना रात एक बजे ही पुलिस को दी गई थी लेकिन परिजनों का आरोप है कि पुलिस सुबह 7 बजे घटनास्थल पर पहुंची थी।

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। उन्होंने मामले को हत्या मानकर केस दर्ज करने और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग की है। पुलिस फिलहाल ग्रामीणों से बातचीत कर चक्काजाम हटाने की कोशिश में जुटी है। पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है।

खबर अपडेट की जा रही है। …..