29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शोहरत की बुलंदी पर थी इंफ्लुएंसर Nidhi Tiwari….सामने आए मौत के 3 कारण

Influencer Nidhi Tiwari Death Case: सिंगरौली की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी के मामले में पुलिस कई पहलुओं की जांच कर रही है। 16 लाख फॉलोअर्स, आखिरी पोस्ट और बातचीत से जुड़े सवाल अहम हैं।
3 min read
Google source verification
Influencer nidhi tiwari death case

Influencer Nidhi Tiwari Death Case: निधि तिवारी की दुनिया छोड़ देने के तीन कारण (फोटो सोर्स- Nidhi Tiwari Instagram)

Influencer Nidhi Tiwari Death Case: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी (Nidhi Tiwari) का अचानक इस तरह दुनिया छोड़कर चले जाना परिवार को गहरे सदमे में ला दिया है। दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर निधि की मौत ने प्रशंषकों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए है। निधि की रील्स पर उनके फॉलोअर्स सवाल कर रहे है कि जो युवती शोहरत की बुलंदी पर थी उसने ऐसा कदम आखिर क्यों उठाया?

शौक, शोहरत और शोखियां के कारण निधि ने उठाया ऐसा कदम

30 साल की निधि तिवैर , खूबसूरत और अदाकारी में मांहिर। मॉडलिंग और रील शेयरिंग के कारण वह इंटरनेट पर फेमस थी। मॉडलिंग उसका शौक था। खूबसूरती के कारण उसकी अदाओं के फोटो भी बेहद पसंद किए जाते थे। फिल्मी गाने हो या डायलॉग, एक्टिंग में उसका कोई जवाब नहीं था। शायद, यही सब उसके गलत कदम उठाने का भी कारण बना।

निधि के पास से नहीं मिला कोई नोट

सिंगरौली एसपी शियाज केएम बताते हैं कि निधि के पास से किसी भी प्रकार का नोट या लेटर भी नहीं मिला है जिससे उसकी पीड़ा, वेदना या उसकी मृत्यु के कारणों का खुलासा हो सके। पुलिस कारणों की पड़ताल कर रही है। निधि का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है, जिससे कॉल डिटेल, सीडीआर, सोशल मीडिया पोस्ट, चेट आदि की पड़ताल की जाएगी।

जब्त मोबाइल खोलेगा राज

थाना प्रभारी मोरवा ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि निधि का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। अब कॉल डिटेल निकलवाएंगे। घटना से पहले की गई बातचीत और मोबाइल में उपलब्ध गतिविधियों के आधार पर घटना के कारणों की पड़ताल करेगी। मोबाइल की जांच से यह स्पष्ट करने में मदद मिल सकती है कि घटना से पहले निधि की किन लोगों से बातचीत हुई थी।

आखिरी पोस्ट… इस अधूरे दिल को किसी ने पूरा नहीं किया

निधि तिवारी मामले का असल कारण अभी सामने नहीं आया है। रविवार की घटना के बाद पुलिस ने निधि की सोशल मीडिया पोस्ट सर्च करना शुरू की तो एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उसकी शनिवार शाम की पोस्ट मिली, जिसमें उसने लिखा- 'इस अधूरे दिल को किसी ने पूरा नहीं किया, मैंने खुद से पूरा कर दिया। इसीलिए कहा जाता है कि खुद से प्यार करो, किसी और से नहीं। खुद में खुद को तलाश करो, किसी और में आखिर कब तक तलाशोगे खुद को…।'

आखरी बार कथित प्रेमी से की थी बातचीत

पुलिस को यह भी पता चला है कि निधि की शनिवार शाम को मोबाइल फोन पर आखिरी बार दिल्ली निवासी सोनू सिंह से बात हुई थी। इसके बाद वह गुस्से में थी। निधि की मां ने भी पुलिस को यही बात बताई है। मिली जानकारी के अनुसार, सोनू सिंह निधि तिवारी का कथित प्रेमी बताया जा रहा है। घटना वाले दिन दोनों के बीच किसी मामले को लेकर बहस होने की भी खबर सामने आई है।

घर में सिर्फ मां और छोटी बहन थी

निधि अविवाहित थी। पिता अशोक तिवारी बनारस में रहते हैं। वह मां और छोटी बहन के साथ रहती थी। मां हेमलता तिवारी ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम को निधि की दिल्ली में रहने वाले एक युवक से फोन पर बातचीत हो रही थी। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर वह नाराज हो गई थी। गुस्से में उसने रात का खाना भी नहीं खाया। सुबह जब वह नहीं उठी तो मां ने घबराकर खिड़की से उसके कमरे में झांका तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

शोहरत की बुलंदी पर थी निधि

निधि सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थी। उसकी शोहरत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता था कि उसके इंस्टाग्राम और फेसबुक पर मिलाकर 16 लाख (1.6 Million) से ज्यादा फॉलोअर्स थे। वह अपनी रील्स और फोटो लगातार पोस्ट करती रहती थी। उसकी वॉल पर उसके तरह-तरह के फोटो शेयर होते थे। अपने पहनावे के कारण भी वह व्यूअर्स में लोकप्रिय थी।