3 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं खुला निधि तिवारी के मोबाइल का लॉक, डिलीट हुई चैट्स खोलेंगी प्रेमी का राज

Nidhi Tiwari case update: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी मामले को लेकर पुलिस की पूरी जांच उसके दोस्त (कथित प्रेमी) सोनू सिंह पर जाकर अटक गई। उसका पता लगाने दिल्ली गई टीम खाली हाथ वापस लौट आई है।
2 min read
Google source verification
influencer nidhi tiwari case mobile pattern deleted chats

Influencer Nidhi Tiwari case: इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी मामले में डिलीट हुई चैट्स खोलेंगी राज (फोटो सोर्स- Nidhi Tiwari Facebook/Magnific)

Nidhi Tiwari case update: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर निधि तिवारी मामले को आज यानी शनिवार को एक हफ्ते पूरे हो चुके है लेकिन पुलिस अब तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। निधि के परिजन जिस युवक सोनू सिंह पर प्रताड़ित और अपमानित करने का आरोप लगा रहे हैं, पुलिस उस तक भी नहीं पहुंच पाई है।

दिल्ली में नहीं मिला सोनू सिंह, अब झारखंड जाएगी पुलिस

बता दें कि, सोनू सिंह की तलाश में दिल्ली गई पुलिस टीम खाली हाथ लौट आई है। पुलिस की जांच इस बिंदु के इर्द-गिर्द अटकी हुई है। सोनू की तलाश में दिल्ली गई पुलिस बैरंग लौट आई है। अब पुलिस की एक टीम झारखंड भेजी गई है। झारखंड का पता मोरवा की एक होटल में मिले उसके आधार कार्ड से चला था।

सिंगरौली में नहीं खुला निधि के मोबाइल का पैटर्न, रीवा भेजा गया

पुलिस द्वारा शनिवार शाम की घटना के बाद ही निधि का मोबाइल फोन जब्त किया गया ताकि उससे कोई सुराग मिल सके। लेकिन मोबाइल का पैटर्न लॉक सिंगरौली में खुल ही नहीं सका। उसे लेकर पुलिस को रीवा तक जाना पड़ा। मोबाइल से क्या मिला, यह पुलिस ने उजागर नहीं किया है।

निधि की मां और बहन के बयान के आधार पर पुलिस निधि के दोस्त सोनू सिंह की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि सोनू सिंह से बातचीत के दौरान ही निधि ने शनिवार को घटना को अंजाम दिया था। निधि और सोनू के बीच अंतिम क्षणों में क्या हुआ, यह पता नहीं चल सका। अलबत्ता मां और बहन ने सोनू सिंह पर निधि को प्रताड़ित करने और अपमान करने का आरोप लगाया है।

मामले से जुड़े 10 सवाल, क्या मिल पाएंगे जवाब?

  1. निधि तिवारी ने अपने घर में गलत कदम क्यों उठाया?
  2. शनिवार की घटना से पहले अंतिम बार उससे किसकी और क्या बात हुई थी?
  3. निधि के मोबाइल की सीडीआर से क्या-क्या पता चला ?
  4. निधि से सोनू सिंह का क्या रिश्ता था?
  5. क्या निधि को सोनू सिंह ने अपमानित और प्रताड़ित किया था?
  6. घटना के बाद सोनू सिंह गायब क्यों है?
  7. सोनू सिंह विवाहित था तो उसने निधि से नजदीकी क्यों बढ़ाई?
  8. निधि के कपड़ों और मेकअप आदि का खर्च कौन उठाता था?
  9. निधि के वीडियो कौन बनाता था? उसके कई वीडियो ऐसे हैं, जिन्हें किसी अन्य ने शूट किया होगा।
  10. निधि के अन्य दोस्तों से पुलिस ने पूछताछ क्यों नहीं की।