28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला डॉक्टर से प्रोफेसर 10 साल तक करता रहा रेप, शादी हुई तो पति को भेजे अश्लील फोटो

मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर के खिलाफ महिला ने दर्ज कराई रेप की शिकायत..कई साल तक किया शोषण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छतरपुर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 22 Jul 2022, 7:37 PM IST

chhatarpur_rape.jpg

छतरपुर. छतरपुर मेडिकल कॉलेज के एक प्रोफेसर पर रेप के आरोप लगे हैं। प्रोफेसर के खिलाफ एक महिला डॉक्टर ने ग्वालियर में रेप की शिकायत दर्ज कराई है। महिला डॉक्टर का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के दौरान प्रोफेसर ने उसे फेल करने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया था। इतना ही नहीं जब उसकी मेडिकल कॉलेज में ही जॉब लगी तो भी प्रोफेसर उसके साथ शादी का वादा कर रेप करता रहा और बाद में जब उसकी शादी दूसरी जगह हो गई तो पति को रेप के दौरान ली गई अश्लील तस्वीरें और वीडियो भेज दिए जिससे उसका तलाक हो गया।

10 साल तक करता रहा रेप
ग्वालियर के सिरोल थाने में महिला डॉक्टर ने छतरपुर मेडिकल कॉलेज के प्रोफेफर डॉक्टर अंगद सिंह दोहरे के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई है। महिला डॉक्टर ने बताया कि जब वो 2010 में छतरपुर मेडिकल कॉलेज में पढ़ने के लिए आई थी तब उसकी मुलाकात प्रोफेसर अंगद सिंह से हुई थी। जिन्होंने फेल करने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया और रेप के दौरान अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। इन्हीं को वायरल करने की धमकी देकर वो उसके साथ बार-बार रेप करता रहा0। बाद में जब पढ़ाई पूरी होने पर मेडिकल कॉलेज में ही नौकरी लग गई तो नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर और शादी का झांसा देकर प्रोफेसर ने बार बार उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और एक दिन शादी करने से इंकार कर दिया।

यह भी पढ़ें- होने वाली पत्नी ने दिया पति की गर्लफ्रेंड का साथ, ऐन वक्त पर शादी से किया इंकार

पति को भेजे अश्लील फोटो, हुआ तलाक
पीड़ित महिला डॉक्टर का कहना है कि उसकी शादी दूसरे व्यक्ति से हो गई थी लेकिन यह भी आरोपी प्रोफेसर से नहीं देखा गया और उसने रेप के दौरान ली गईं अश्लील तस्वीरें और वीडियो पति को भेज दिए जिसके कारण पति ने उसे तलाक दे दिया। पति से तलाक होने के बाद महिला डॉक्टर ग्वालियर के हॉस्टल में रहने लगी लेकिन आरोपी ने उसका यहां भी पीछा नहीं छोड़ा और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सिटी सेंटर पर स्थित डीबी सिटी में फ्लैट नंबर 307 में बुलाकर दुष्कर्म किया। अब महिला डॉक्टर ने हिम्मत जुटाकर आरोपी प्रोफेसर अंगद सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें- BREAKING NEWS : घर में पति-पत्नी व दो मासूम बच्चों के शव मिलने से फैली सनसनी