28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होने वाली पत्नी ने दिया पति की गर्लफ्रेंड का साथ, ऐन वक्त पर शादी से किया इंकार

प्रेमी के धोखा देने पर गर्लफ्रेंड ने दर्ज कराई थी शिकायत..शादी से ठीक पहले प्रेमी को मंगेतर को भेजी FIR
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 21 Jul 2022, 4:07 PM IST

indore_news.jpg

इंदौर. इंदौर की एक युवती ने प्यार में मिले धोखे के बाद पहले तो दगाबाज प्रेमी के खिलाफ पुलिस में रेप की शिकायत दर्ज कराई और फिर आरोपी की होने वाली पत्नी को भी FIR की कॉपी भेज दी। जिसके कारण दुल्हन ने भी शादी करने से इंकार कर दिया और शादी के मंडप में ही नहीं पहुंची। वहीं इसी बीच पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया जिसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी युवती के साथ 7 साल से रिलेशन में था और लिव इन में रहते हुए उसने कई बार शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए और अब प्रेमिका को धोखा देकर दूसरी लड़की से शादी रचाने जा रहा था।

प्यार में मिला धोखा तो कराई FIR
इंदौर शहर में रहकर निजी कंपनी में काम करने वाली 28 साल की युवती स्नेहा (बदला हुआ नाम) ने 20 जून 2022 को पुलिस में अमूल गवली नाम के युवक पर रेप का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। स्नेहा ने पुलिस को बताया था कि अमूल से उसका 7 साल से अफेयर चल रहा था। अमूल ने उसे कई साल तक लिव इन में भी रखा और शादी का वादा कर कई बार उसके साथ शादी के संबंध बनाए। लेकिन अब अमूल उससे शादी से इंकार कर महाराष्ट्र के चंदपुर जिला के बलरसा में एक लड़की से शादी करने जा रहा है। 9 जुलाई को शादी होने थी लेकिन इससे पहले ही स्नेहा ने पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।

यह भी पढ़ें- शादी के 15 दिन बाद ही दुल्हन ने प्रेमी से कराई पति की हत्या

होने वाली पत्नी को भेजी FIR
दगाबाज अमूल के खिलाफ रेप केस दर्ज कराने के बाद स्नेहा (बदला हुआ नाम) ने सोशल मीडिया पर अमूल की होने वाली दुल्हन को ढूंढा और उसे एफआईआर की कॉपी भेजकर अमूल की सच्चाई बताई। जिसके बाद होने वाली दुल्हन ने भी शादी करने से मना कर दिया और शादी के मंडप में नहीं पहुंची। इसी बीच पुलिस अमूल को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लाई और उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- महिला सरपंच प्रत्याशी का आरोप- 'तहसीलदार ने बंगले पर बुलाया था नहीं गई तो हरा दिया चुनाव'