28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के 15 दिन बाद ही दुल्हन ने प्रेमी से कराई पति की हत्या

खेत पर मिली थी युवक की लाश..दो दिन में पुलिस ने किया कातिल दुल्हन को बेनकाब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टीकमगढ़

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 20 Jul 2022, 9:09 PM IST

husband_murder.jpg

टीकमगढ़/जतारा. टीकमगढ़ जिले में जुर्म की एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां शादी के महज 15 दिन बाद ही जब एक युवक की बेरहमी से हत्या का राजफाश हुआ तो परिजन के साथ साथ पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल युवक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी ही नई नवेली दुल्हन ने अपने प्रेमी से कराई थी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है जबकि वारदात में शामिल उसका प्रेमी और उसका एक साथी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

शादी के 15 दिन बाद दुल्हन ने कराई पति की हत्या
मामला जतारा के हरपुरा गांव का है जहां 15 दिन पहले पूरा परिवार बहू के घर आने पर खुशियां मना रहा था। सभी नाच-गाकर उसका स्वागत कर रहे थे, लेकिन किसे पता था कि यही बहू पूरे घर की खुशियों को आग लगाने आई है। ग्राम हरपुरा में रविवार की दोपहर नवीन घोष 28 वर्ष का शव खेत में मिला था। युवक की गला रेत कर निर्मम हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो मृतक की नई नवेली पत्नी पर शक हुआ और जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वो अपनी ही बातों में उलझती चली गई और आखिर में पुलिस की सख्ती के सामने अपना जुर्म कबूल कर दिया। नई नवेली दुल्हन ने बताया कि उसने ही अपने प्रेमी के जरिए पति की हत्या कराई है।

यह भी पढ़ें- भाभी की बहन से हुई मोहब्बत, परिवार राजी नहीं हुआ तो कर दी हत्या


प्यार की खातिर उजाड़ा सुहाग
पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नवविवाहित महिला का शादी के पहले अक्षय उर्फ राजा घोष से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन उसकी शादी मर्जी के खिलाफ घरवालों ने नवीन से कर दी थी। ऐसे में वह इस शादी से खुश नहीं थी। शादी के बाद भी वह न अक्षय को भूल सकी थी और न अक्षय उसे। ऐसे में दोनों ने मिलकर नवीन की हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत अक्षय अपने दो साथियों के साथ ग्राम हरपुरा पहुंचा। वहीं महिला ने अक्षय के आने की जानकारी मिलते ही अपने पति नवीन को जामुन लाने के लिए जिद कर खेत पर भेजा। यहां पर घात लगाए बैठे अक्षय एवं उसके साथियों ने नवीन की गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका प्रेमी और उसका साथी अभी भी फरार हैं।

यह भी पढ़ें- अवैध संबंध का खौफनाक अंत, महिला ने मिलने बुलाया और मरवा डाला